राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 02 अगस्त, 2022/ भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे बालक-बालिका जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना एक जुलाई 2021 से 30 सितम्बर 2022 के मध्य किसी दूसरे की जान बचाने का पराक्रम किया हो, महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रेषित कर सकते हैं। जांजगीर-चांपा जिले के बच्चे 05 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
राज्य बाल कल्याण परिषद 2022 प्राप्त करने हेतु अर्हताएं है

     बालक/बालिका द्वारा अपनी जान की परवाह किये बिना, दूसरे की जान बचाने हेतु वीरता का कार्य किया गया। उम्र कम से कम 06 वर्ष एवं अधिकतम 18 वर्ष तक हो (घटना दिनांक को)। आवश्यक कागजात – एफ. आई. आर. अथवा पुलिस डायरी, समाचार पत्रों की कतरने, जो इस बाबत् प्रकाशित हुआ हो। दो पासपोर्ट साइज के वर्तमान रंगीन फोटोग्राफ्स/सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित, एवं 4 अतिरिक्त पासपोर्ट साइज के फोटो। घटना का विस्तृत विवरण प्रतिवेदन- सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित (महिला एवं बाल विभाग/पुलिस या अन्य विभाग) होना चाहिए।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभिन्न पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

Tue Aug 2 , 2022
जांजगीर-चांपा 02 अगस्त 2022/ कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर में हिन्दी स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-03 (टायपिस्ट, सेल अमीन, आदेशिक लेखक) वाहन चालक, नृत्य एवं आकस्मिकता निधि (वाटरमैन, स्वीपर, चौकीदार) के पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन 25 अगस्त 2022 सायं 05.00 बजे तक आमंत्रित किया गया है। पात्र अभ्यर्थी जिला न्यायालय जांजगीर के […]

You May Like

advertisement