मेहमान प्रवक्ता हेतु विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 30 सितम्बर 2025/ जिले के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रशिक्षणार्थियों के प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न कराने हेतु “मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोंडागांव में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 1 पद एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बड़े राजपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 1 पद इसी तरह औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मकड़ी में विद्युतकार के 2 पद एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था विश्रामपुरी में मैकेनिकल डीजल के 1 पद, वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग के 1 पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है।
वाछित योग्यता रखने वाले आवेदक  13 अक्टूबर 2025 अपरान्ह 5 बजे तक कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव, नारायणपुर रोड जोंदरापदर पोस्ट बुनागॉव तहसील एवं जिला कोण्डागांव (छत्तीसगढ) पिन-494226 के पते पर अपना आवेदन पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के द्वारा भेज सकते है या स्वयं संस्था में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर भी आवेदन जमा कर सकते हैं। मेहमान प्रवक्ता आवेदन हेतु नियम, शर्तें,  योग्यता, आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी संस्था के सूचना पटल पर प्राप्त की जा सकती है एवं कोण्डागांव जिले की वेबसाईट http://kondagaon.gov.in/ पर भी देखी जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आबकारी विभाग ने जारी किए ’’मनपसंद’’ एवं ’’सेवा सुविधा’’ मोबाइल एप्प

Tue Sep 30 , 2025
अहाता लाइसेंस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधाजनक सेवा कोरिया 30 सितंबर 2025/सचिव (आबकारी) श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। जिले में वर्तमान में पाँच मदिरा दुकानें बैकुण्ठपुर, […]

You May Like

advertisement