27 जनवरी तक अग्निवीर वायु हेतु करें ऑनलाइन आवेदन

27 जनवरी तक अग्निवीर वायु हेतु करें ऑनलाइन आवेदन
बदायूूँ: 14 जनवरी। —–कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं (जिला अध्यफक्ष अखिल भारतीय पत्रकार पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं) विंग कमाण्डर ए गुणशेकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु (महिला एवं पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाती है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 27 जनवरी 2025 तक नियत है। पंजीकरण एवं अधिसूचना का लिंक https://agnipathvayu.cdac.in वेबसाइट पर उपलब्ध है। भर्ती प्रक्रिया की प्रथम चरण की ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन दिनांक 22 मार्च 2025 से नियत है।
उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तीन चरणों में से प्रथम चरण अन्तर्गत केन्द्रों पर ऑनलाईन लिखित परीक्षा का आयोजन तथा द्वितीय चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक एवं अनुकूलता परीक्षण तथा तृतीय चरण में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण हेतु निर्धारित चयन केंद्र में उपस्थित होना होता है। उन्होंने बताया कि भर्ती में 01 जनवरी 2005 और 01 जुलाई 2008 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच जन्में पात्र अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मवीदवार ऑनलाइन आवेदन करने हेतु योग्य हैं।
—————————-

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदायूं में आज फिर चला साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान

Thu Jan 16 , 2025
बदायूं -कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज़ बदायूं बदायूं पुलिस द्वारा डीजी परिपत्र 48/2024 के अनुपालन में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के पर्यवेक्षण में आज डी पाल स्कूल थाना सिविल लाइन जनपद बदायूं के अध्यनरत छात्र- छात्राओं के बीच साइबर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement