सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म महावीर दल, मंदिर ने निकाली प्रभातफेरी

फिरोजपुर 20 दिसंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ यज्ञ के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म महावीर दल, मंदिर ने अमृतवेला सदस्यों का महावीर दल, मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन करवाया जिसकी अगुवाई प्रधान श्री पृथ्वी पुग्गल ने की। सचिन नारंग, करुण मोंगा, राजू खुंडिया, अरुण नंदा, अजय मोंगा और साजन वर्मा ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। भजन कीर्तन उपरान्त नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी का नगर निवासियों ने बहुत ही भव्य स्वागत किया। लोगों ने फूलों की वर्षा की और बिस्किट लडडू और ड्रायफ्रूट का प्रसाद बांटा। प्रभातफेरी में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। प्रेम बहल-विजय बहल ने बाला जी की ध्वजा लहराई। और मुख्य जजमान के तौर पर पूजा अर्चना करवाई। श्री पृथ्वी पुग्गल अध्यक्ष ने कहा कि सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ आज 20 दिसम्बर से 9 जनवरी तक चलेगा जिसका समय सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा। 10 जनवरी को सुबह 8:15 बजे हवन यज्ञ, शाम को 6:00 बजे से रात 9 बजे तक बाला जी की चौकी और रात 9:15 बजे प्रीति भोज होगा। इस अवसर पर श्री पृथ्वी पुग्गल प्रधान, पुरूषोतम लाल धवन सेक्टरी, संदीप सिकरी उपाध्यक्ष, निर्मल अग्रवाल, विनोद गोयल, कैलाश शर्मा, नरेश मल्होत्रा, सुदेश छाबड़ा, रूपलाल, हुकम चंद, विजय बहल, करण पुग्गल, राजीव धवन, आर्यन गुप्ता, अमित कुमार पिंटा, कुणाल सेठी, सोनू कक्कड़, मोहित गर्ग, वरुण मदान, नरेश सेठी महंत, देशबंधु तुल्ली, शिवराम दास, पुरुषोत्तम चावला, संजीव कुमार हांडा, प्रवेश कुमार, राजेश बजाज, मनोज गखड़, गुलशन चावला, जशन पसरिचा, राम नरेश, अजय ग्रोवर, सुनीता कटारिया, गीता बबुटा, और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन सप्ताह के तहत विशेष शिविर का आयोजन

Sat Dec 20 , 2025
प्रशासन गाँव की ओर अभियान में जनसभागिता जरूरी- कलेक्टर कोरिया 20 दिसम्बर 2025/ भारत सरकार के सुशासन सप्ताह – प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत जिले में 19 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत पटना में विकासखण्ड स्तरीय विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर सामाजि कारण, धरती आबा […]

You May Like

Breaking News

advertisement