जयराम कन्या महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन

जयराम कन्या महाविद्यालय में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्रदर्शनी में छात्राओं ने उत्साह से कलाकृतियों को प्रदर्शित किया।

कुरुक्षेत्र, 17 फरवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग व कमर्शियल आर्ट्स विभाग द्वारा आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशाप की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में छात्राओं ने बड़े उत्साह से अपने द्वारा बनाए गई कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। जिसमें पोट पेंटिंग, लिप्न्न आर्ट, फैबरिक पेंटिंग को विशेष रूप से शामिल किया गया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता को दर्शाया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक हुनर दिखाए। इसको देखकर सभी प्राध्यापिकाएं बहुत हर्षित हो रही थी। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने कहा कि कला का मतलब कुछ ऐसा है जो कल्पना और कौशल के साथ बनाया गया हो। जो सुन्दर हो और महत्वपूर्ण विचारों को व्यक्त करता है। इस कला के माध्यम से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है और वह इस कला को भविष्य में व्यवसाय के रूप में अपना सकती हैं। इस अवसर पर प्राचार्या ने दोनों विभागाध्यक्षों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।
छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>सियाराम उत्सव कमेटी के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ जी की बरात में सराहनीय कार्य करने के लिए स्वामी श्री विद्या नंद जी को किया गया सम्मानित</em>

Fri Feb 17 , 2023
सियाराम उत्सव कमेटी के सदस्यों द्वारा भगवान भोलेनाथ जी की बरात में सराहनीय कार्य करने के लिए स्वामी श्री विद्या नंद जी को किया गया सम्मानित फिरोजपुर 17 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= सियाराम उत्सव कमेटी के सदस्यों की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से निकाली […]

You May Like

Breaking News

advertisement