मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम द्वारा श्याम गंज सब्जी मंडी पहुंच कर औचक निरीक्षण करते हुए खोया एवं पनीर का लिया गया नमूना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आम जन मानस को शुद्ध खाद्य पदार्थो की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम, जिसमें, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश, श्री तेज बहादुर सिंह, श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं श्री इंद्रजीत सिंह शामिल रहे, स्थान श्याम गंज सब्ज़ी मंडी पहुंचकर, औचक निरीक्षण करते हुए, निम्न खोया एवं पनीर विक्रय स्थल का निरीक्षण किया एवं आवश्यकता अनुसार जांच हेतु उक्त खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित किया, जो निम्नवत है, 1- Deepak पनीर dairy से खोया एवं पनीर का नमूना लिया गया, 2- naubat ram पनीर सेंटर से पनीर का नमूना लिया गया, 3- Sonu पनीर वाला के यहाँ से पनीर का नमूना लिया गया , तथा 4-बंटी पनीर विक्रेता के यहां से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया, कार्रवाई में कुल पांच खाद्य नमूना लिया गया, जिनमें चार नमूना पनीर का एवं एक नमूना खोआ का जांच हेतु संग्रहित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement