आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने सम्मानित किया

आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने सम्मानित किया।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा गांव किरमच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 से अधिक गांव की आशा वर्कर्स एवं सफाई कर्मचारियों को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट जवाहरलाल गोयल ने की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आशा वर्कर्स ने कोरोना काल में जो कार्य किए हैं वो बहुत ही सराहनीय हैं। सभी ने इस कोरोना काल में समाज के लिए अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया। ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल व राजेश सेन ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। ट्रस्ट की तरफ से उनके बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को कैरियर चुनने में हर संभव मदद का का प्रयास किया जाता है। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक को उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से दिलबाग सिंह, विक्की सैनी, सुमन्त सैनी, फैसीलेटर शैली, कार्यक्रम संयोजक आशा वर्कर्स पूजा सैनी, शारदा, रजनी देवी, परमजीत इत्यादि मौजूद रहे।
आशा वर्कर्स और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में विशाल हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन

Sun Oct 2 , 2022
कुरुक्षेत्र में विशाल हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन का आयोजन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गीता जयंती में कुरुक्षेत्र।शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कुरुक्षेत्र कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक। कुरुक्षेत्र, 2 अक्तूबर : गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती […]

You May Like

Breaking News

advertisement