उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेस नीति का असर, सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार,

उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेस नीति का असर, सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार,
सागर मलिक

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुुुआ है। सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (जनपद हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

मामला तब सामने आया जब शिकायतकर्ता ने देहरादून स्थित सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि उसके भाई ने अपनी बुआ से एक प्लॉट खरीदा है। दाखिला-खारिज की प्रक्रिया के दौरान लिपिक विनोद कुमार ने रिश्वत की मांग की, जबकि शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।

शिकायत के आधार पर सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने नियमानुसार योजना बनाकर आज 4 जुलाई 2025 को आरोपी को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए कुरुड़ी, मंगलौर स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास व अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर संपत्ति एवं अन्य मामलों की जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़े कदम उठाने का स्पष्ट उदाहरण है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल ट्रैप ऑपरेशन में लगे टीम सदस्यों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मंडल अध्यक्षा के कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई

Sat Jul 5 , 2025
देहरादून: मंडल अध्यक्षा के कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई,सागर मलिक केदार मंडल अध्यक्षा बहन सरिता लिंगवाल जी के कार्यालय पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सम्मानित पदाधिकारियों को बुलाया गया और और आगे होने वाले सभी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई, कुछ नए […]

You May Like

advertisement