अतरौलिया आज़मगढ़:शौचालय निर्माण में हो रही देरी ,टूटे शौचालय में जाने को पुलिसकर्मी हुए मजबूर

शौचालय निर्माण में हो रही देरी ,टूटे शौचालय में जाने को पुलिसकर्मी हुए मजबूर

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि थाना परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए शौचालय निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कई महीनों से अधर में लटका हुआ है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं लेती। थाना परिसर में बने शौचालय की हालत बद से बदतर है जिसमें बारी बारी से पुलिस कर्मियों को जाना पड़ता है वही बारिश के मौसम में कठिनाई और भी बढ़ जाती है। पुराना शौचालय काफी खराब हो चुका है जिसमें मजबूर होकर पुलिसकर्मियों को जाना पड़ता है। नए शौचालय के लिए जहां शासन से अनुमति मिल चुकी है वही निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि थाने के अंदर पुलिसकर्मियों की संख्या अधिक है जिसके सापेक्ष शौचालय कम है। ऐसे में शासन द्वारा शौचालय की संख्या बढ़ाने हेतु निर्माण कार्य जारी है लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य में तेजी नहीं लाई जा रही, जिससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी हो रही है। वही पहले से बना शौचालय बहुत ही खराब अवस्था में है जहां साफ-सफाई भी नहीं रहती है तथा रात में जाने पर लोगों को हमेशा भय बना रहता है।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:अयोध्या में बच्चों में इम्यूनिटी को हुआ स्वर्ण प्रशन संस्कार - अजय कुमार मांझी ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

Wed Jan 19 , 2022
अयोध्या;————अयोध्या में बच्चों में इम्यूनिटी को हुआ स्वर्ण प्रशन संस्कार – अजय कुमार मांझी ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याअयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या, 19 जनवरी 2022 को फैजाबाद स्थित साकेत पुरी अनंत शिखर सेवा संस्थान में आठवां महा स्वर्ण प्राशन संस्कार विधिवत […]

You May Like

Breaking News

advertisement