अतरौलिया आज़मगढ़ : पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं विधायक संग्राम यादव के नेतृत्व में निकली क्रांति तिरंगा यात्रा

पूर्व मंत्री बलराम यादव एवं विधायक संग्राम यादव के नेतृत्व में निकली क्रांति तिरंगा यात्रा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आज़मगढ़ स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर क्रांति तिरंगा यात्रा का आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव के नेतृत्व में हुआ । कार्यक्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा सपा कार्यालय से शुरू होकर केसरी सिंह चौक रोडवेज सहित पूरे नगर पंचायत अतरौलिया का भ्रमण करते हुए फिर समाप्त पर कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोग मौजूद रहे सभी के हाथों में तिरंगा था इस तिरंगा यात्रा में लोगों में गजब का उत्साह भी रहा। तिरंगा यात्रा के विषय में बताते हुए सपा के पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि आज ही के दिन 1942 ईस्वी में देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन नामक एक क्रांति यात्रा निकाली थी जिस से प्रेरित होकर सपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी के इस भारत छोड़ो आंदोलन नामक क्रांति यात्रा के नाम पर क्रांति तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं । विधायक संग्राम यादव ने कहा कि यह तिरंगा देश का आन बान शान है आज इस क्रांति तिरंगा यात्र निकालने से मुझे बहुत गर्व हो रहा है इस मौके पर ब्लाक प्रमुख चल शेखर यादव चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल जगदीश पांडे और अमरनाथ पांडे सचिन जयसवाल बरमान यादव नरेंद्र नाथ यादव संजीत यादव कमला यादव लच्छीराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था

Tue Aug 9 , 2022
शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मोहर्रम का त्यौहार, सुरक्षा की रही चाक चौबंद व्यवस्था विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ हजरत इमाम हसन और हुसैन की शहादत में त्याग व बलिदान का त्यौहार मंगलवार को मनाया गया। जिसमें ताजियादारों ने ताजिया के साथ निर्धारित रूट पर मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों ने […]

You May Like

advertisement