अतरौलिया आज़मगढ़ : 9 अगस्त को अगस्त क्रांति यात्रा निकाले जाने की तैयारी को लेकर सपा कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

9 अगस्त को अगस्त क्रांति यात्रा निकाले जाने की तैयारी को लेकर सपा कार्यालय पर बैठक हुई संपन्न

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई , बैठक में आगामी 9 अगस्त को समाजवादी पार्टी द्वारा अगस्त क्रंति यात्रा निकाले जाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अतरौलिया के चेयरमैन सुभाष चंद जायसवाल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि आज भारत हमारा देश उस दौर से गुजर रहा है जिसकी परिकल्पना हमारे वीर जवानों, स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले क्रांतिकारियों ने सोचा नहीं था। वर्तमान सरकार जाति धर्म के नाम पर तो देश को बांट ही रही थी अब क्रांतिकारियों के नाम पर भी देश को बांटने पर आतूर है। जो कभी अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा नहीं लगाते थे,आज वह तिरंगा झंडा रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की गोद में बैठा है, लूट, हत्या अपने चरम पर है। युवाओं से रोजगार छीना जा रहा है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। मुख्यमंत्री को गोरखपुर से फुर्सत नहीं है, ऐसे में प्रदेश का विकास कैसे हो पाएगा।
ब्लाक प्रमुख चंदशेखर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार को विकास से कुछ लेना देना नहीं है। यह समाज को कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर बांटकरके राज करना चाह रही है। यह पार्टी है जो राष्ट्र सम्मान को भी राजनीति की आंखों से देख रही है। आज तिरंगे का जो स्वरूप है उसे लाखों कुर्बानियां देकरके हमने प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी उस पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी संविधान को भी समाप्त करने पर आतुर है तथा तिरंगा झंडे को भी समाप्त करने की साजिश रच रही है। यह मनुवादी व्यवस्था पर विश्वास करते हैं और उसी को थोपना चाह रहे है। बैठक में मुख्य रूप से सुभाष चंद जायसवाल, शीतला निषाद, चंद्रजीत यादव, डॉक्टर नरेंद्र नाथ यादव, घनानंद गिरी, कमला यादव, सचिन जयसवाल,प्रदीप सोनी, सहित तमाम लोग थे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा विधानसभा को पेपरलैस करने की प्रक्रिया संपन्न

Sun Aug 7 , 2022
हरियाणा विधानसभा को पेपरलैस करने की प्रक्रिया संपन्न। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हरियाणा विधान सभा विशेष। चंडीगढ़ 6 अगस्त : हरियाणा विधान सभा को पेपरलैस करने की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मानसून सत्र सुचारू रूप से चलाने के लिए शनिवार को भी विधान सभा […]

You May Like

advertisement