अतरौलिया आज़मगढ़: आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर हर हाथ झंडा, हर घर तिरंगा नारे के साथ अमृत महोत्सव के अवसर पर विकासखंड कोयलसा में निकाली गई झंडा रैली

आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर हर हाथ झंडा, हर घर तिरंगा नारे के साथ अमृत महोत्सव के अवसर पर विकासखंड कोयलसा में निकाली गई झंडा रैली

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा में आज अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडा रैली निकाली गई। झंडा रैली को हरी झंडी प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव व खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने दिखाई। रैली बूढ़नपुर, शेरवा, अमारी, अतरैठ, सरैया होते हुए पिपरी, हुसेपुर, कौड़िया, देऊरपुर, रानीपुर होते हुए पुनः ब्लॉक परिसर मे गोष्टी में तब्दील हो गई। झंडा जागरूकता रैली में हिस्सा लेने वाले सभी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान सचिव एवं सभी सफाई कर्मी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी बाइक में तिरंगा झंडा लगा कर के हर हाथ झंडा, हर घर तिरंगा का नारा देते हुए रैली को सफल बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की 75 वही वर्षगांठ है जिसे अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर हाथ झंडा, हर घर तिरंगा का नारा दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी ग्राम प्रधानों सचिवों व अन्य कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं महामंत्री हरीश तिवारी, एडीओ कोआपरेटिव हरकेश परमार, प्रदीप सोनी, हौसला प्रसाद, सुरेश कुमार, सूर्य केश सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लालकुआं अपडेट: सेंचुरी पेपर मिल मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने का 15 वा दिन,

Thu Aug 11 , 2022
लाल कुआं सेंचुरी पेपर मिल श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने का 15 दिन लाल कुआंआज सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं के द्वारा श्रमिकों के उत्पीड़न के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने का 15 वा दिन है आज धरने मे देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी भास्कर सुयाल कंचन […]

You May Like

advertisement