अतरौलिया आज़मगढ़: अतरौलिया में डाला छठ की तैयारी जोरों पर

अतरौलिया में डाला छठ की तैयारी जोरों पर

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ दीपावली के बाद जिले में सूर्यषष्ठी डाला छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है। नगर सहित विभिन्न कस्बों में छठ पूजा के लिए छठ पूजा के लिए फल की दुकानें सजने लगी है। नगर पंचायत अतरौलिया के सब्जी मंडी, केशरी चौक, बस स्टॉप, बरन चौक, छितौनी, मदिरापात्र मोड़ आदि क्षेत्रों में फलों की दुकानें सजने लगी हैं तीन दिनों के इस पर्व की तैयारियां में महिलाएं अत्यधिक व्यस्त देखी जा रही हैं। महिलाएं सूप, नारियल, दौरी एवं अन्य सामानों की खरीदारी करती देखी जा रही हैं। छठ त्यौहार महिलाओं द्वारा 29 अक्टूबर को प्रारंभ किया जाएगा। व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पूर्व चावल व लौकी की दाल खाकर व्रत रखेंगी। दूसरे दिन महिलाएं 30 अक्टूबर को अस्त चलगामी सूर्य को गोदुग्ध से अर्ध देकर रात्रि जागरण करेगी। अगले दिन उदयमान सूर्य भगवान को गोदुग्ध से अर्घ्य देकर रात्रि जागरण करेगी। बताते हैं कि इस डाला छठ की परंपरा बिहार प्रदेश से पूर्वांचल में आई है। इससे डाला छठ की लोकप्रियता एवं व्रत रखने वाली महिलाओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है। इस बाबत घाटों तालाबों की साफ सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है। यहां पर प्रकाश व्यवस्था एवं सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इससे नगर में अपार भीड़ इकट्ठा हो रही है। हर वर्ष छठ पूजा पर लोग अपने घरों की साज-सज्जा व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं। नए वस्त्र व नारियल फल आदि खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। नगर पंचायत अतरौलिया स्थित पूरब पोखरा, पश्चिम पोखरा सहित क्षेत्र के अन्य पोखरी और तालाबों पर बड़े बूढ़े बच्चे और औरतें पोखरी व तालाब के किनारे छठ मां की वेदियां बनाती दिखाई दे रही हैं। इस पर्व में व्रत रखने वाली औरतें पूरा नया वस्त्र के साथ ही व्रत रखती हैं। औरतें और उसकी आदमी फल फूल व पकवान से भरी डलिया को अपने सिर पर रखकर नंगे पांव पोखरे तक ले जाते हैं। इस पर्व में हर फल से लेकर सोवा, धनिया, मूली, मक्का आदि पुआ पकवान तक की खरीदारी होती है। अतरौलिया स्थित पूरब पोखरे पर मेले जैसा माहौल रहता है। पोखरे के घाटों को विद्युत लहरियों से सजाया जाता है। तथा छठ मैया के ऑडियो कैसेट से भक्ति धुन पर भजन कीर्तन होता रहता है। पोखरे पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ इकट्ठा होती है।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़: भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न

Fri Oct 28 , 2022
भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ सम्पन्न अतरौलिया आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के इटौरी खालिसपुर में भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के […]

You May Like

advertisement