अतरौलिया आज़मगढ़: शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना

शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ शिवभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, मनमोहक झांकी व कांवड़ संग जलाभिषेक को रवाना।
बता दे कि श्रावण मास में कांवड़ियों द्वारा शिव धाम पर जल चढ़ाने हेतु गांजा बाजा के साथ जाने का क्रम लगातार जारी है। अतरौलिया ब्लॉक क्षेत्र के भगतपुर गाँव में रविवार को बोल बम के जयकारे के साथ कांवड़ियों का जत्था ग्राम सभा का भ्रमण कर राम बाग घाट के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पहले भक्तों ने ढोल ताशे के साथ भोलेनाथ, गणेश जी की एक सुंदर झांकी निकाल कर भगतपुर गांव का भ्रमण कर सभी शिवालयों में हाजिरी लगाई। भगतपुर से कांवड़ियों का दल रामबाग घाट जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। भगवा रंग में रंगे कांवरियों का जत्था हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ क्षेत्र से रवाना हुआ जिसका सभी ग्रामीणों ने स्वागत किया ,जिसमें शिवपूजन मौर्य,रामअवतार गुप्ता,बसंतराम,रामदीन, सोनू ,हेमंत,अभिषेक गुप्ता ,मोनू,विवेक मौर्य सहित सैकड़ों आदि लोग उपस्थित रहे।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: आजमगढ ऑटो मोबाइल्स एक ही छत के नीचे करवा सकते है दो पहिया, चार पहिया वाहनों की रिपेयरिंग

Sun Jul 31 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक आजमगढ ऑटो मोबाइल्स एक ही छत के नीचे करवा सकते है दो पहिया, चार पहिया वाहनों की रिपेयरिंग। हर कंपनियों के चार पहिया वाहन कि विश्वस्तरीय रिपेयरिंग की सुविधा उपलब्ध घर बैठे ले सकते है ऑनलाइन अपॉइंटमेंट। आजमगढ़। यदि आप फोर व्हीलर या टू व्हीलर गाड़ी के […]

You May Like

advertisement