अतरौलिया आज़मगढ़: योगी जी ने की गोरखपुर क्षेत्र युवा मोर्चा की प्रशंसा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ गोरखपुर में भाजपा युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के 1 वर्ष के कार्यक्रमों की बुक भेंट की और सभी अभियानों की जानकारी दी
CM ने की सभी अभियानों की प्रशंसा करते हुए
विधानसभा चुनाव में शानदार विजय के लिए युवा मोर्चा का आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ पूरे गोरखपुर क्षेत्र सहित से पूरे प्रदेश की टीम की मेहनत को सराहा।
नवरात्रि के मौके पर प्रदेश के मुखिया से मिलने पहुंचे युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने मिशन 2022 लक्ष्य पूरा करने के साथ साथ पिछले 1 वर्ष के युवा मोर्चा के कार्यकाल की एक पुस्तिका भेंट की , इस मौके पर पर मुख्यमंत्री जी ने गोरखपुर क्षेत्र सहित प्रत्येक जिले व मण्डल के टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवा मोर्चा हमारे संगठन की ऊर्जा है , मिशन 2022 को फतेह करने में युवा मोर्चा का विशेष योगदान है , मुख्यमंत्री ने खासकर मोदी जी के जन्मदिन पर चले सेवा पखवारा कार्यक्रम में व बृक्षारोपण कार्यक्रम में गोरखपुर क्षेत्र को पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पाने के लिए बधाई दी ,सभी को नवरात्रि की बधाई भी दी।

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय , क्षेत्रीय शोध प्रमुख दुर्गेश बजाज व क्षेत्रीय कार्यसमिति अखिलेश सिंह उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी

Tue Oct 4 , 2022
अज्ञात बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि बीती रात क्षेत्र के केसरी सिंह चौक पर अज्ञात तेज़ रफ़्तार बाइक सवार ने सड़क के किनारे खड़े 13 वर्षीय बालक को जोरदार टक्कर मार दी तथा बाइक को वहीं […]

You May Like

Breaking News

advertisement