अतरौलिया आज़मगढ़: दीपावली पर्व पर थानाध्यक्ष अतरौलिया ने ऐसा किया काम कि लोगों ने दिया धन्यवाद और करने लगे प्रशंसा

दीपावली पर्व पर थानाध्यक्ष अतरौलिया ने ऐसा किया काम कि लोगों ने दिया धन्यवाद और करने लगे प्रशंसा

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़। बुराई पर अच्छाई, सुख समृद्धि के ज्योति पर्व दीपावली के अवसर पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने अतरौलिया स्थित डाक बंगले के सामने रह रहे गरीब धरकार परिवार व उनके बच्चों और बूढों को अच्छे से दीपावली मनाने के लिए उनके बीच जाकर उपहार स्वरूप मिष्ठान, मोमबत्ती व पटाखे वितरित किए. और उनका मुंह मीठा कराया। क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी को अपने बीच पाकर बच्चों और बूढ़ों का चेहरा प्रसंता से खिल उठे। इस बीच क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बच्चों के रहन-सहन सहित अन्य जानकारी ली, और दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की शुभकामनाएं दी। और उनके साथ मिलकर खुशियां बांटी। इस दौरान वृद्ध पुरुष व महिलाओं ने अपने बीच पुलिस अधिकारियों को पाकर प्रसंन्न दिखी। क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिस बल के अधिकारी/ कर्मचारीगण को दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत सम्पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिए। साथ ही उन्हें मिष्ठान वितरित किए। क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष के इस कार्य लोगों ने भूरि भूरि प्रसंसा की और धन्यवाद दिया।
वरिष्ठ पत्रकार विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर जाकर मनाया गया बड़े हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार

Mon Oct 24 , 2022
सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर जाकर मनाया गया बड़े हर्षोल्लास से दीपावली का त्योहार फिरोजपुर 24 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= सीमा सुरक्षा बल के जवानों साथ मिलकर सरहदी लोक सेवा समिति के सदस्यों द्वारा बॉर्डर पर […]

You May Like

advertisement