शासकीय उद्यान रोपणी करनौद के आम फल बहार की नीलामी 05 मई को

 जांजगीर-चांपा,05 अप्रैल, 2022/ सर्व फल विक्रेताओं एवं इच्छुक व्यक्तियों को सूचित किया गया है कि कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणी करनौद विकासखण्ड-बम्हनीडीह के आम फल बहार वर्ष 2022-23 की नीलामी 29 अप्रैल, दिन शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे प्रारंभ किया था। लेकिन विवाद की स्थिति निर्मित होने के कारण समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि नीलामी निरस्त करते हुए आगामी तिथि निश्चित की जाए। इसके पश्चात सर्व सहमति से आगामी नीलामी की तिथि 05 मई 2022 समय दोपहर 12 बजे को रखा जाना तय किया गया। आगामी नीलामी की कार्यवाही विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर (कुलीपोटा) में खुली बोली के तहत की जावेगी। नीलामी की नियम एवं शर्तें पूर्ववत रहेगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष 5 और 6 मई को जिले के प्रवास पर रहेगे

Thu May 5 , 2022
जांजगीर-चांपा 05 मई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जिले के प्रवास पर रहेंगे।    प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 4 बजे उनका आगमन जिला जांजगीर चांपा के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम अमोरा होगा। यहां श्रीमद् भागवत […]

You May Like

advertisement