जिले के निर्माण श्रमिकों की शुभ दीपावली, जिलाधिकारी ने उनके खातों में 2.22 करोड़ का कराया भुगतान

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिले के निर्माण श्रमिकों की शुभ दीपावली, जिलाधिकारी ने उनके खातों में 2.22 करोड़ का कराया भुगतान

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन

रायबरेली, 18 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के द्वारा निर्माण श्रमिकों को दीपावली का बड़ा उपहार दिया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश देकर 2.22 करोड़ की भुगतान राशि उनके खातों में स्थानांतरित कराई गई है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न मदों में वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है।
सहायक श्रमायुक्त आर. एल. स्वर्णकार ने बताया कि “कन्या विवाह सहायता योजना” के अंतर्गत 98 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में ₹53,90,000/-,“मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना” के अंतर्गत 332 लाभार्थी श्रमिकों के खातों में ₹1,67,38,554/-,
“संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना” के तहत 02 लाभार्थी श्रमिकों को ₹22,500/-,
तथा “निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना” के अंतर्गत 04 पंजीकृत मृतक श्रमिकों के आश्रितों को ₹1,00,000/- की राशि ऑनलाइन खातों में प्रेषित की गई है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी और त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पात्र श्रमिकों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारी निरंतर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अलीपुर गांव में प्रमुख प्रतिनिधि ने किया दर्जनों इंटरलॉकिंग काम का किया लोकार्पण

Sun Oct 19 , 2025
अलीपुर गांव में प्रमुख प्रतिनिधि ने किया दर्जनों इंटरलॉकिंग काम का किया लोकार्पण।जीत बहादुर लाल सगड़ी (आजमगढ़): अजमतगढ़ ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय जीयनपुर सहित दर्जनों आरसीसी रोड और इंटरलॉकिंग मार्गों का शनिवार को लोकार्पण किया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत गांवों का […]

You May Like

advertisement