Uncategorized

गांव किरमच में डीएलएसए द्वारा स्थापित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 मार्च : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांव किरमच में डीएलएसए द्वारा स्थापित सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र में गत देर सायं एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल, सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीतिका भारद्वाज ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में किरमच गांव के सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने सभी से बातचीत की और उन्हें इस मध्यस्थता केन्द्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि ज्यादा से ज्यादा मामले मध्यस्थता केन्द्र में सुलझाने का प्रयास करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के बारे में जागरूक करना तथा प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य इमरजेंसी में किस तरह से रिस्पांस नागरिकों का करना चाहिए के बारे में विभिन्न विभागों से मौजूद प्रतिभागियों को समझाया गया। इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी की टीम द्वारा सीपीआर ट्रेनिंग के बारे में जानकारी दी गई।
सिविल डिफेंस एंड होमगार्ड, अग्निशमन विभाग द्वारा आपदा आने पर सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की टीम द्वारा लोक अदालत के फायदों पर हरियाणवी रागिनी प्रस्तुत की गई। न्यु उत्थान थिएटर ग्रुप के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी गई। हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति भी कलाकारों द्वारा दी गई। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेडक्रॉस आदि विभागों द्वारा स्टालस भी लगाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel