Uncategorized

कौशल विकास एवं युवा विषय पर एन0एस0एस0 स्वयंसेवकों की जागरूकता रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : खण्डेलवाल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया। “कौशल विकास एवं युवा” विषय पर आधारित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति प्रेरित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है, जो न केवल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करता है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कौशल विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाएं युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
शिविर के अंतर्गत एन0एस0एस0 के स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव अदूपुरा में रैली निकालकर एवं नारों के माध्यम से ग्रामीणों को कौशल विकास योजनाओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का सर्वेक्षण कर उनके संभावित समाधान सुझाए गए।इस दौरान ग्रामीणों को स्वरोजगार, डिजिटल कौशल, महिला उद्यमिता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। इस अभियान से जहां ग्रामीणों में जागरूकता का संचार हुआ, वहीं युवा स्वयंसेवकों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित हुई।कार्यक्रम की सफलता में एन0एस0एस0 अधिकारी सविता सक्सेना, ले0 रचना एवं रितेश गुप्ता का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी स्वयंसेवकों ने समाज सेवा एवं ग्रामीण विकास हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel