26–28 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड महाभियान

26–28 फरवरी तक आयुष्मान कार्ड महाभियान

राशन दुकानों पर लगेंगे शिविर, पात्र परिवारों को मिलेगा निःशुल्क उपचार का लाभ

   जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 26, 27 एवं 28 फरवरी को विशेष महाभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ एन आर वर्मा के निर्देशन में यह अभियान प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। इस दौरान सभी राशन कार्ड दुकानों (कोटेदार दुकानों) पर शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों का सत्यापन करते हुए पूर्व में चयनित लाभार्थियों का मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
   अभियान में विशेष रूप से पूर्व में चयनित अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों, जिनके परिवार में 6 या उससे अधिक सदस्य हैं, तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) में पंजीकृत श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
     अभियान के प्रभावी संचालन के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारीगण को जनपद स्तरीय पर्यवेक्षण, उप मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्रीय समन्वय, चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को स्थानीय व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं आयुष्मान भारत की तकनीकी टीम कार्ड निर्माण और डेटा सत्यापन का कार्य सुनिश्चित करेंगे। अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं तथा लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
      मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे आवश्यकता पड़ने पर योजना के तहत निःशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त हो सके।

                                    (डाॅ एन आर वर्मा)
                                 मुख्य चिकित्साधिकारी
                                           आजमगढ़

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री लंगेह ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने स्कूलों का किया भ्रमण

Thu Feb 26 , 2026
परीक्षा केंद्रों में अनुशासन, शांति व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया महासमुंद 26 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद जिले में शैक्षणिक सत्र 2025-26 अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार किया जा रहा […]

You May Like

advertisement