उत्तराखंड: गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है आयुष्मान योजना

उत्तराखंड: गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है आयुष्मान योजना,
सागर मलिक

देहरादून। आयुष्मान योजना गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके जरिए खर्चीला माने जाने वाला इलाज भी लोग निशुल्क करा रहे हैं। खासकर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आसानी से उपचार मिल रहा है। उत्तराखंड में अब तक 14 लाख से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

राज्य सरकार ने 25 दिसंबर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तर्ज पर राज्य में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लागू की थी। इसमें हर परिवार को प्रत्येक साल 5 लाख रुपये तक का निशुल्क हेल्थ कवर मिलता है। अटल आयुष्मान योजना के तहत उत्तराखंड में 100 सरकारी और 199 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। देश के अन्य राज्यों में 30 हजार से ज्यादा अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं। अभी तक करीब 60 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस अवधि तक 15 लाख से ज्यादा मरीज इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हुए। आयुष्मान योजना के तहत 2800 करोड़ से ज्यादा की राशि जरूरतमंदों के उपचार पर खर्च हुई है।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बुजुर्गों के लिए उपहार
स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि जिस घर में 70 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के हमारे बुजुर्ग हैं उस परिवार को पांच लाख तक आयुष्मान योजना की उपचार सुविधा तो मिलेगी ही, बुजुर्ग जन को भी 5 लाख तक की अलग से निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी उम्र में शारीरिक व्याधियां ज्यादा परेशान करती हैं। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिफल है कि आयुष्मान में वय वंदना की बुजुर्ग जनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गंगोत्री में कल मंदिर के कपाटोद्घाटन में मौजूद रहेंगे सीएम धामी

Wed Apr 30 , 2025
उत्तराखंड: गंगोत्री में कल मंदिर के कपाटोद्घाटन में मौजूद रहेंगे सीएम धामी,सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 30 अप्रैल को गंगोत्री में मंदिर के कपाट खुलने के समय मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 9 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 9.30 बजे आर्मी हैलीपैड हर्षिल पहुंचेगे। उसके […]

You May Like

advertisement