प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्रॉप कटिंग प्रयोग संपन्न

रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत किलौली, ब्लॉक संताव में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की उपस्थिति में क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट (फसल कटाई प्रयोग) का आयोजन किया गया।
प्रयोग के दौरान खरीफ फसल (धान) पर 43.3 हेक्टेयर क्षेत्रफल में दो क्रॉप कटिंग प्रयोग कराए गए। इन प्रयोगों में प्राप्त उपज क्रमशः 22.500 किलोग्राम एवं 7.500 किलोग्राम रही।
इस अवसर पर राजस्व विभाग के लेखपाल, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि, तथा क्षेत्र के किसान बंधु उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन ने कहा कि यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रयोग की सभी प्रक्रियाएं पारदर्शिता एवं सटीकता के साथ संपन्न की जाएं ताकि किसानों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।
इस अवसर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम द्वारा आवेदक के अनुरोध पर उनके नाम से निर्गत हैसियत प्रमाण पत्र किया निरस्त

Sun Oct 26 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम द्वारा आवेदक के अनुरोध पर उनके नाम से निर्गत हैसियत प्रमाण पत्र किया निरस्त रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर के आदेशानुसार आवेदनकर्ता मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरगोविन्द लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम 1282 प्रेमा सदन, रामजीपुरम बस्तेपुर, तहसील सदर जिला रायबरेली की हैसियत प्रमाण-पत्र […]

You May Like

advertisement