डीएम द्वारा आवेदक के अनुरोध पर उनके नाम से निर्गत हैसियत प्रमाण पत्र किया निरस्त

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम द्वारा आवेदक के अनुरोध पर उनके नाम से निर्गत हैसियत प्रमाण पत्र किया निरस्त

रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025
जिला मजिस्ट्रेट हर्षिता माथुर के आदेशानुसार आवेदनकर्ता मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरगोविन्द लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम 1282 प्रेमा सदन, रामजीपुरम बस्तेपुर, तहसील सदर जिला रायबरेली की हैसियत प्रमाण-पत्र का आवेदन संख्या 221580440000437, प्रमाण पत्र 282310000147, रू- 18,48,000/- जारी दिनांक 19 अप्रैल 2023 वैधता तिथि 18 अप्रैल 2026 को उप जिलाधिकारी सदर की आनलाइन आख्या 13 अप्रैल 2023 के आधार पर तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट रायबरेली द्वारा आनलाइन जारी किया गया था।
आवेदक मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरगोविन्द लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम 1282 प्रेमा सदन, रामजीपुरम बस्तेपुर, तहसील सदर जिला रायबरेली द्वारा 13 अक्टूबर 2025 को मय शपथ प्रस्तुत कर अनुरोध किया गया कि पूर्व में प्राप्त उक्त हैसियत प्रमाण-पत्र 19 अप्रैल 2023 की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए निरस्त स्वेच्छा से करवा रहा हूँ जिसे निरस्त कर दिया जाए।
मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरगोविन्द लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम 1282 प्रेमा सदन, रामजीपुरम बस्तेपुर, तहसील सदर जिला रायबरेली द्वारा किए गए अनुरोध के क्रम में उनके नाम से निर्गत हैसियत प्रमाण-पत्र का आवेदन संख्या 221580440000437, प्रमाण पत्र संख्या 282310000147, रू- 18,48,000/- जारी दिनांक 19 अप्रैल 2023 वैधता तिथि 18 अप्रैल 2026 को निरस्त किया जाता है। तदानुसार पोर्टल पर भी उसके निरस्तीकरण का अंकन किया जाये। इस हैसियत प्रमाण-पत्र का प्रयोग पूर्व में एवं भविष्य में अवैध होगा तथा इस प्रमाण-पत्र के आधार पर यदि कोई देयता बनती है तो उसे मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र हरगोविन्द लाल श्रीवास्तव निवासी ग्राम 1282 प्रेमा सदन, रामजीपुरम बस्तेपुर, तहसील सदर जिला रायबरेली से वसूल किया जायेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न

Sun Oct 26 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक संपन्न एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ व अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा की संयुक्त अध्यक्षता में की गई तैयारियों की समीक्षा रायबरेली, 25 अक्टूबर 2025आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला डलमऊ के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तहसील […]

You May Like

advertisement