आज़मगढ़: कांग्रेस आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से देश बचाने का कार्य करेगी

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

कांग्रेस आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से देश बचाने का कार्य करेगी।

आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर पूरे देश में प्रेम सद्भाव भाईचारे का संदेश देने के लिये आयोजित आजादी की गौरव यात्रा के क्रम में आज सदर विधानसभा मेें कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में गौरव यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आरंभ की गयी गौरव यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार गौतम उपस्थित रहे। गौरवयात्रा को मुख्य अतिथि ने तिरंगा थमा कर रवाना किया। गौरवयात्रा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे आगे चल रहा था कांग्रेसी भारत माता की जय और आजादी की लड़ाई मे शामिल महापुरुषों के लिये अमर रहे का नारा लगा रहे थे। गौरव यात्रा डीएवी कॉलेज से होते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार सिंह के एलवल स्थित आवास पर पहुंची वहां पर मुख्य अतिथि एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वः सूर्यवंश पुरी के पुत्र जोगेन्द्र पुरी का माल्यार्पण कर शाल ओढा कर सम्मानित किया। उसके उपरांत पदयात्रा चौक नगरपालिका होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत समाप्त हुयी। पदयात्रा में शहर कांग्रेस अध्यक्ष नजम शमीम उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कार्य कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश पर पूरे देश में आजादी की गौरव यात्रा निकाली जा रही है। इसके माध्यम से आजादी के संघर्ष के दौरान कांग्रेस के झंडे के नीचे करोड़ों युवाओं ने जो कुर्बानी दी है। नेहरू और इंदिरा गांधी के नेतृत्व में जो देश का निर्माण हुआ और दुनिया के सामने भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर कर सामने आया। आज आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है देश में जो महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है संविधान की अनदेखी हो रही है पिछड़े वंचित लोगों के अधिकारों में जो कटौती हो रही है जो देश के संसाधन थे जिसे कांग्रेस सरकारों ने बनाया था। उसे सरकार अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों बेचने का काम कर रही है आज देश बर्बादी की ओर जा रहा है। देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी गौरव यात्रा के माध्यम से कांग्रेस पार्टी जनता से सीधा संवाद कर रही है कांग्रेस पार्टी ही देश को बचाने का काम करेगी। जैसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो नारे के साथ करोड़ों देशवासियों ने कांग्रेस के झंडे के नीचे अंग्रेजों को भगाकर देश को आजाद कराने का काम किया उसी तर्ज पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता अहंकारी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कृत संकल्प है। गौरव यात्रा में डा० लालती देवी, रामप्रताप यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, अंसार अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पाण्डेय, अजीत कुमार राय, अरविंद पाण्डेय, श्याम देव यादव, राना खातून, जगदम्बिका चतुर्वेदी, डा० अंबेश कुमार गौतम, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, जावेद मंदे, प्रिंस सिंह राजपूत, शाहिद खान, शीला भारती, डा० हेमंत, किरन कुमारी, मिर्जा शाने आलम बेग, शैलेन्द्र सिंह, सुधाकर पाठक, हरेन्द्र सिंह, अशोक जैसवार, सोनू प्रजापति, श्याम सिंह, नगीना प्रसाद मौर्य, केशव यादव, निखिल पाण्डेय, विकास वर्मा, रियाजुल हसन, मुलायम निषाद, शंभू शास्त्री, अमित कुमार श्रीवास्तव, सुनील आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अतरौलिया आज़मगढ़ : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर दुर्गा जी इंटर कॉलेज अतरैठ की छात्राओं ने भी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडा लेकर निकाली जागरुकता रैली

Thu Aug 11 , 2022
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर दुर्गा जी इंटर कॉलेज अतरैठ की छात्राओं ने भी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडा लेकर निकाली जागरुकता रैली विवेक जायसवाल की रिपोर्टअतरौलिया आजमगढ़ बुढ़नपुर तहसील अंतर्गत दुर्गा जी इंटर कॉलेज अतरैठ की छात्राओं ने भी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा झंडा […]

You May Like

advertisement