आज़मगढ़: पिता ने पुत्री को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

पिता ने पुत्री को घर से निकाला, पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी हिना पुत्री इम्तेयाज ने अपने पिता पर घर से निकालने का आरोप लगाया है, इस संबंध में उसने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी हिना पुत्री इम्तेयाज ने शिकायती पत्र के जरिए बताया कि उसकी मां बेगम का निधन हो जाने के बाद उसके पिता इम्तेयाज ने जेबुन्निसा नामक महिला से शादी कर ली जिसका गांव के ही एक युवक के साथ नाजायज संबंध स्थापित हो गया, जिसकी जानकारी होने पर इम्तेयाज ने जेबुन्निसा को तलाक दे दिया लेकिन फिर उसके बाद फिर जेबुन्निसा के प्रभाव में आकर इम्तेयाज ने अपने पुत्री हिना को घर से निकाल दिया। पीड़िता हिना ने बताया कि उसका उसके पति के साथ तलाक हो गया है पिता के द्वारा घर से निकाल दिए जाने के बाद उसका जीवन जीना दूभर हो गया है। उसका कोई और सहारा नहीं है जिसके संबंध में पीड़िता हिना ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यज्ञोपैथी से टी.बी. / क्षय रोग का इलाज संभव : डॉ. सुमित्रा

Tue Nov 8 , 2022
यज्ञोपैथी से टी.बी. / क्षय रोग का इलाज संभव : डॉ. सुमित्रा सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुर्वेद यज्ञ चिकित्सा द्वारा असाध्य रोग निवारण में डॉ. सुमित्रा अग्रवाल, कोलकाता से विशेष बातचीत। कोलकाता : डायरेक्टर आर्टिफीसियल ऑय को यज्ञ चिकित्सा का दूसरा नाम ‘यज्ञोपैथी’ है। यह […]

You May Like

Breaking News

advertisement