आज़मगढ़: आजमगढ़ में भले हमारे सांसद विधायक न हों लेकिन हमने आजमगढ़ को उपेक्षित नहीं किया – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

संवाददाता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आजमगढ़ में 143 करोड़ रुपए की लागत वाली 50 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों में आजमगढ़ की उपेक्षा के मुद्दे को जोर शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब आजमगढ़ के नौजवानों को बाहर रोटी-रोजगार के लिए जाते थे तो उन्हें होटल तक नहीं मिलता था लेकिन आज यहां के लोगों ने यह धारणा बदल दी है। यहां के नौजवान एक नई छवि के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने एक भारत एक श्रेष्ठ में विश्वास रखते हुए देश के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने का काम किया। आजमगढ़ में भले हमारे सांसद विधायक न हों लेकिन हमने आजमगढ़ को उपेक्षित नहीं किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब एक बजकर आठ मिनट पर हरिहर गांव में स्थित संगीत अकाडमी में पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बताया गया कि सारंगी विलुप्त हो रही है। कलाकार बच्चों द्वारा सारंगी वादन किया गया। जो सीएम को काफी रास आया। बताया कि सारंगी वादन खत्म हो रही है। इसे पुनः जिंदा किया जाएगा। लखनऊ महोत्व में सहभाग करवाने का निवेदन किया गया। इस दौरान सारंगी पर राम रस धुन बजाकर सीएम को सुनाया गया। जिसे सुनकर वह मंत्र मुग्ध हो गये। इसके बाद अजय मिश्र, मोहन मिश्र आदि ने कजरी गीत सुनाया गया। यहां के कलाकार संसाधनों के अभाव में पलायन कर रहे हैं। यह घराना बहुत पुराना है। 27 28 को कजरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्कूली बच्चों को सीएम ने स्कूली बैग बांटा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>पवित्र शहर अमृतसर में फिरोजपुर मंडल द्वारा पंजाब नाटयशाला में अंतर मंडलीय ड्रामा प्रतियोगिता का किया गया आयोजन</em>

Thu Aug 4 , 2022
फिरोजपुर दिनांक-04.08.2022 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:= पवित्र शहर अमृतसर में फिरोजपुर मंडल द्वारा 03 अगस्त, 2022 को पंजाब नाट्यशाला में अंतर मंडलीय ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य कार्मिक अधिकारी /वेलफेयर सुश्री प्रीति कटिहार, अपर […]

You May Like

advertisement