आज़मगढ़: चोरी, लूट, छिनैती, हत्या व हत्या के प्रयास में संलिप्त रहें 03 अपराधियों के विरूद्द खोली गयी हिस्ट्रीशीट

चोरी, लूट, छिनैती, हत्या व हत्या के प्रयास में संलिप्त रहें 03 अपराधियों के विरूद्द खोली गयी हिस्ट्रीशीट

दिनांक– 06.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा चोरी, लूट, छिनैती, हत्या व हत्या के प्रयास में संलिप्त रहें थाना मेंहनगर, थाना कोतवाली व थाना कप्तानगंज के 03 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। जिनका विवरण निम्नवत है-
1-अभियुक्त इन्द्रेश यादव पुत्र बाबूराम यादव सा0 भीखपुर थाना फूलपुर आजमगढ के विरूद्ध कुल 14 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त इन्द्रेश यादव एक शातिर किस्म का अपराधी है, पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है,जो चोरी, लूट व हत्या के प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।
2-अभियुक्त सुमित उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय सा0 जोधीमापुरा थाना कोतवाली आजमगढ के विरूद्ध कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त सुमित उपाध्याय एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लूट, छिनैती, चोरी जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। दिनांक- 23/08/2022 को थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापट्टी में सुबह टहलने जा रही एक महिला के गले से सोने के चैन की छिनैती की घटना कारित की गयी थी तथा दिनांक- 29/08/2022 को अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जाने से मारने की नियत से फायर भी किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।
3-अभियुक्त परवेज पुत्र समशाद सा0 बडसरा खालसा थाना कप्तानगंज आजमगढ के विरूद्ध थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 156/22 धारा 302 भादवि पंजीकृत है, जो हत्या जैसे जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह गैंग के सहयोगी/सदस्य 03 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट

Fri Oct 7 , 2022
प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह गैंग के सहयोगी/सदस्य 03 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट दिनांक– 06.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी मेंहनगर के आख्या के आधार पर प्रदेश स्तर पर चिन्हित आपराधिक माफिया अखण्ड प्रताप सिंह पुत्र साहब सिंह निवासी जमुआं थाना […]

You May Like

Breaking News

advertisement