आज़मगढ़: श्री श्री 108 उमाशंकर महराज द्वारा श्री राम पद यात्रा का समाज सेवियों ने किया भव्य स्वागत


आजमगढ़,18 जनवरी 2024, श्री श्री 108 उमाशंकर महराज द्वारा श्री राम पद यात्रा निज आश्रम, श्री दुर्गा जी सेवा ट्रस्ट शक्तिपीठ ग्राम-बेदिया, पोस्ट-हड़ौरा, निकट रासेपुर आजमगढ़ से प्रातः 7 बजे से प्रारम्भ होकर चिरैयाकोट, मन्दे, सेमा, जहानागंज, समेदा, इटौरा, छतवारा, सिधारी नरौली तिरंगा चौराहा से गिरजाधर होते हुए सिविल लाइन घण्टाघर पंचदेव मन्दिर स्थल पर पधारे। इनका स्थानीय समाज सेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में प्रमुख रूप से रामलगन विश्वकर्मा, विजय कुमार जोशी, राकेश प्रजापति, अशोक निषाद, रासमुझ इत्यादि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
गुरू अमरनाथ महराज ने शंखनाद द्वारा पद यात्रा को सफल बनाने के लिए आर्शिवाद प्रदान किया।
श्रीराम पद यात्रा क्रामिक रूप से आगे बढ़ाते हुए रोडवेज बाईपास होते हुए करतालपुर तिराहा से भंवरनाथ मन्दिर पर पद यात्रा का जत्था पहुॅचा। जहॉ पर भव्य स्वागत, कलाकारो द्वारा भजन संध्या का आयोजन, दीप प्र्रज्जवलन, प्रसाद वितरण, एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। महाराज जी प्रतिनिधि रूप में गुरू अमरेश्वर नाथ महराज ने बताया कि उमाशंकर महराज जी मौन राम नाम मनन करते हुए पद यात्रा राम लला के प्रतिष्ठान अवसर पर कर रहे है। इनका मूल उद्देश्य है कि काशी वारणसी, अयोध्या, मथुरा की तर्ज पर आजमगढ़ जैसी देव भूमि, दुर्वाासा धाम, दत्तात्रेय एवं चन्द्रमा ऋषि धाम एवं पल्हना देवी स्थान, भैरोबाबा जेसे धर्म स्थल का जीर्णोद्धार कर तीर्थ स्थल, पर्यटन स्थल विकसित किया जाय। भंवरनाथ धाम पर 501 दीपक जलाया गया। श्रीराम पदयात्रा में निम्न लोग सम्मिलित हुए।
सूरज मिश्रा, सत्यम सिंह, अमन सिंह, शिवम सिंह, विशाल सिंह, गोलू सिंह, मोनू यादव, विशाल गिरि, लवकुश सिंह, मुकेश पाण्डेय, कुलदीप गिरी, पंकज सैनी, मुकेश यादव, आशु सिंह, सन्नी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेहनगर आज़मगढ़: इनवल गांव में कड़ाके की ठंढ को देखते हुए गरीब असहाय लोगो को वितरित किया गया कम्बल

Thu Jan 18 , 2024
मेहनगर तहसील के इनवल ग्राम सभा मे कड़ाके की ठंढ को देखते हुएश्रवन कुमार यादव सपा जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा आजमगढ़के सौजन्य से मा.दुर्गा जी मंदिर परिसर में आज दिनांक 17/01/2024 को गरीब लोगों को कम्बल वितरण किया गया समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि यदि किसी मजबूर […]

You May Like

advertisement