आज़मगढ़:2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करूंगा – मोइन खान नवनियुक्त प्रदेश सचिव युथ ब्रिगेड

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का सपा कार्यालय पर किया गया जोरदार स्वागत।

2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करूंगा – मोइन खान नवनियुक्त प्रदेश सचिव युथ ब्रिगेड

समाजवादी पार्टी में विशेषकर शहर के नौजवानों में एक लहर है – अजय यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश सचिव मोहम्मद मोइन खान का स्वागत समारोह जोरदार तरीके से किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने मोइन खान को माला पहना कर किया। इस अवसर पर मोइन खान ने अपने संबोधन में कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास कर जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उस पर मैं पूर्णरूपेण खरा उतरने का प्रयास करूंगा। नौजवानों के बीच जाकर उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों रीतियों से जोड़ने का प्रयास करूंगा और 2022 में अपने नेता अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रयास करूंगा।इसी क्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र अजय यादव ने कहा कि मोइन खान के मनोनयन से समाजवादी पार्टी में विशेषकर शहर के नौजवानों में एक लहर है जिससे उन्हें समाजवादी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में आसानी होगी।इस स्वागत समारोह में मुख्य रूप से
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव विवेक सिंह जिला उपाध्यक्ष, जोरार खान, निशांत राय टीपू, परवेज अहमद, वेद प्रकाश यादव, आनंद सिंह, अशोक यादव, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

बाइट :- मो० मोइन खान नवनियुक्त प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड सपा

बाइट :- अजय यादव सपा

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शक्ति सेवा संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशन पर बौरह्ववा बाबा धाम पर खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

Tue Jan 18 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक शक्ति सेवा संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशन पर बौरह्ववा बाबा धाम पर खिचड़ी भोज का कियागया आयोजन। आजमगढ़। शक्ति सेवा संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशन के निकट बौरह्ववा बाबा के धाम पर खिचड़ी भोज का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का आनंद लिया। इस भोज कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement