29 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में बीएसी ने लिया निर्णय

29 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र,विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में बीएसी ने लिया निर्णय।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 24 अगस्त
हरियाणा विधान सभा का मानसून सत्र 25 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान कुल 3 बैठकें होंगी। हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वीरवार को विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बीएसी सदस्य मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा उपस्थित रहे।
25 अगस्त को प्रात: 11 बजे सत्र की कार्यवाही शुरू होगी। सबसे पहले शोक प्रस्ताव होंगे, उसके बाद प्रश्नकाल होगा। विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता बीएसी की रिपोर्ट पढ़ेंगे। तत्पश्चात विधायी कामकाज होगा।
26 और 27 अगस्त को अवकाश रहेगा। 28 अगस्त सोमवार को सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होगा। इसके बाद वर्ष 2011-12 से 2018-19 के लिए अनुदानों तथा विनियोजनों से अधिक मांगें प्रस्तुत होंगी। इस दिन वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुमानों की प्रथम किश्त प्रस्तुत होगी। इस पर प्राक्कलन समिति की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी। इसके बाद विधायी कामकाज होगा।
29 अगस्त को भी सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से होगी। इसके बाद निरंतर बैठक संबंधी नियम 15 और अनिश्चितकाल तक सभा के स्थगन संबंधी नियम 16 के अधीन प्रस्ताव प्रस्तुत होंगे। वर्ष 2011-12 से 2018-19 के लिए अनुदानों तथा विनियोजनों से अधिक मांगों के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक 2023 प्रस्तुत होगा। इसके बाद वर्ष 2023-24 के लिए अनुपूरक अनुमानों की प्रथम किश्त के संबंध में हरियाणा विनियोग विधेयक प्रस्तुत होगा। इसके बाद विधायी कामकाज होगा।
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में वीरवार को आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और विधान सभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की एचएसवीपी विकास कार्यों की समीक्षा

Thu Aug 24 , 2023
विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की एचएसवीपी विकास कार्यों की समीक्षा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। पंचकूला, 24 अगस्त :हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement