विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की एचएसवीपी विकास कार्यों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने की एचएसवीपी विकास कार्यों की समीक्षा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

अधिकारियों को आपसी तालमेल स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

पंचकूला, 24 अगस्त :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पंचकूला हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वीरवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आपस में तालमेल स्थापित कर विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर बिंदुवार रिपोर्ट तलब की। पंचकूला की राजीव कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी के पुनर्वास की योजना का ब्योरा मांगा। इस पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि इसके लिए खड़ग मंगोली में परियोजना स्थापित की जाएगी। विस अध्यक्ष ने कहा कि इन कॉलोनियों में रहने वाले कुछ बाशिंदों से वर्ष 1996 और 2008 में कुछ राशि भी जमा करवाई गई थी, प्राधिकरण को उसका विवरण भी अपडेट रखना चाहिए।
शहर के सेक्टर-24 में 18 एकड़ भूमि पर बन रहे मल्टी-फीचर पार्क की प्रगति के कार्य की समीक्षा करते हुए विस अध्यक्ष ने एचएसवीपी के अधिकारियों से पार्क के निर्माण कार्य के पूरा होने के बारे में जानकारी मांगी। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि इस पार्क के पहले चरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। दूसरे फेस की अधिकतर तैयारी हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले वर्ष 30 अप्रैल तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विधान सभा अध्यक्ष ने सेक्टर 31 और सेक्टर 15 में बन रहे सामुदायिक केंद्रों के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। सेक्टर 25 में नंदना चौ पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य के बारे में भी जानकारी मांगी। इसी प्रकार सेक्टर-1 से सेक्टर-21 तक और एमडीसी एरिया में टर्शरी लाइन बिछाने के लिए परामर्शदाता तय करने के लिए टेंडर हो चुका है।
इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष ने सड़कों, पुलों, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वृद्धाश्रम, सेक्टर-5 में राज्य पुरातत्व और संग्रहालय भवन सहित कई अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन विकासात्मक परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन की निगरानी के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, पंचकूला प्रशासक सुजान सिंह, ईओ मानव मलिक समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए वीरवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लगाया जूस का विशाल लंगर

Thu Aug 24 , 2023
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर लगाया जूस का विशाल लंगर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 24 अगस्त : सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप चौक कुरुक्षेत्र में नारियल पानी के विशाल लंगर का आयोजन किया। कार्यक्रम की […]

You May Like

Breaking News

advertisement