बालक आश्रम मानकापाल का मामलारू

छात्रों को  नमक के साथ भोजन परोसे जाने पर प्रभारी अधीक्षक निलंबित

सुकमा, 04 सितम्बर 2025/ बालक आश्रम मानकापाल, विकासखण्ड सुकमा से एक लापरवाही का मामला सामने आया है। आश्रम में बच्चों को भोजन में केवल नमक के साथ परोसा गया, जिसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा, मण्डल संयोजक ने आश्रम में जाकर जांच किया। जांच उपरांत सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (उप-नियम प्, प्प् एवं प्प्प्) के विपरीत आचरण तथा पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी अधीक्षक श्री जय प्रकाश बघेल को निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है।जिला प्रशासन के आदेशानुसार, निलंबन अवधि में श्री बघेल का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड सुकमा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि आश्रमों और छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत् निगरानी सुनिश्चित करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा सत्ता में आने के बाद ही एक भी काम जनता के हित में नहीं किया - टीकाराम जूली

Fri Sep 5 , 2025
VV NEWS.. Rajasthanमंच पर उपस्थित राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने अपने जोशीले भाषणों और तीखे शब्द बाणों से सरकार को गर्ने वाले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अन्य विधायकों का नाम सम्मानित मंच और उपस्थित राजस्थान के दूर दराज से आए कांग्रेस कार्यकर्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement