चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 5 सितंबर तक लगाई रोक

उत्तराखंड देहरादून
चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 5 सितंबर तक लगाई रोक-
सागर मलिक

देहरादून।उत्तराखण्ड में लगातार जारी बारिश को देखते हुए, सरकार ने चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रा 5 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि भारी बारिश से प्रदेश में कई जगह भूस्खलन या मलबा आने से मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिन्हें सरकार प्राथमिकता पर खोल रही है, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा ओर सुविधा को देखते हुए, फिलहाल चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा को 05 सितम्बर 2025 तक स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए फिलहाल यात्रा मार्गों पर प्रस्थान न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करें। मौसम सामान्य होने एवं मार्ग पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के उपरांत यात्राओं को पुनः प्रारम्भ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई तथा यात्रियों की सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा यात्रा संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष से सम्पर्क करते रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीआईजी को पत्रक सौंपकर भाजपा जिलामंत्री ने लगायी न्याय की गुहार

Tue Sep 2 , 2025
डीआईजी को पत्रक सौंपकर भाजपा जिलामंत्री ने लगायी न्याय की गुहार मेंहनगर आजमगढ़ अपने ऊपर हुए प्राणघातक हमले और मामले में एफआईआर दर्ज कर दोषियों की शीध्र गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री व किसान नेता महेंद्र मौर्य ने सोमवार को डीआईजी से जान […]

You May Like

Breaking News

advertisement