बरेली: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने समीक्षा बैठक कर एडीएम सहाब को दिया ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने समीक्षा बैठक कर एडीएम सहाब को दिया ज्ञापन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : बरेली में कचहरी के पीछे गन्ना समिति पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी और राष्ट्रीय युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बरेली मंडल के चारों जिलों के जिला अध्यक्षों, और सभी ब्लॉक अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई।
समीक्षा बैठक में लखनऊ में 25 सितंबर को होने वाली महा पंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार कर बरेली मंडल के सभी जिला अध्यक्षों, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
राष्ट्रीय युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा सरकार ने 4 साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया उसी के साथ किसानों का गन्ना भुगतान गाना मिलो पर पर बकाया है उसका भी भुगतान नहीं किया गया है। सरकार ने 2023 में बिजली फ्री देने का वादा किया था उसे भी अभी तक नहीं निभाया है। इस सिलसिले में प्रदेश से लाखों किसान लखनऊ में होने वाली महा पंचायत में पहुंचेंगे। और वहां ग्रह मंत्री और मुख्यमंत्री को उनके दिए वादों को याद दिलाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बात की जाएगी।
समीक्षा बैठक में ब्लाक फतेहगंज पश्चिमी के गांव मनकरी के प्रधान के द्वारा गांव में विकास कार्य न करने एवं सरकारी धन का दुरुपयोग कर सरकारी धन का गबन एवं घोटाला करने की बात उठाई गई। इसी के साथ ग्राम विकास अधिकारी मोरपाल गंगवार एवं पूर्व ग्राम विकास अधिकारी छत्रपाल गंगवार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। और कहा कि फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक में लगातार 8 वर्षों रहने के कारण ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमानी करते आ रहे हैं। जो भ्रष्टाचार की जड़ है। बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने पुलिस अधिकारी द्वारा अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात को गंभीरता से लिया और कहा किसी भी हाल में किसान यूनियन अराजनैतिक के पद अधिकारियों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। न ही किसी अधिकारी की अभद्रता बर्दास्त की जायेगी।
समीक्षा बैठक के बाद बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, मंडल महासचिव दुर्गेश मौर्य आदि ने बरेली एडीएम सहाब को सोलह सुत्रीय ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर पीलीभीत जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह, बदायूं जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव, बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, जिला महासचिव हरीश कुमार शर्मा, बहेड़ी तहसील अध्यक्ष अरविंद गंगवार, बरेली जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, मीरगंज तहसील अध्यक्ष राजन सिंह, पीलीभीत जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष पूरन लाल राठौर, बरेली तहसील अध्यक्ष भूपराम, बरेली जिला उपाध्यक्ष विवेक राठी, एडवोकेट चरनजीत सिंह राठी, कपिल चौधरी, वरुण जीत सिंह राठी, अरूण सिंह, हितेश सिंह राठी, शोवरन सिंह, मदन लाल गंगवार, मीरगंज तहसील मीडिया प्रभारी दानिश अख्तर आदि लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: मुख्य दधिकांदों शोभा यात्रा में बिजली विभाग द्वारा ध्यान न देने से यात्रा में अनहोनी

Thu Sep 7 , 2023
मुख्य दधिकांदों शोभा यात्रा में बिजली विभाग द्वारा ध्यान न देने से यात्रा में अनहोनी आशंका दीपक शर्मा(संवाददाता) बरेली : कटरा चांद खां के श्री सीताराम मंदिर से निकाली जाने वाली 134 वीं दधिकांदों शोभा यात्रा में बिजली विभाग की उदासीनता के कारण विघ्न पड़ सकता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement