राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान हेतु की गई पहल के लिए बरेली कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी चौधरी सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : 21 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होशियार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए की गई पहल के लिए बरेली कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी चौधरी को सम्मानित किया।
बरेली कॉलेज से बीएससी कर रही मां वैष्णो कुंज कॉलोनी, बरेली निवासी छात्रा दिव्यांशी चौधरी पुत्री श्री गिरजा शंकर दिनांक 31 अगस्त को जब अपने घर से बरेली कॉलेज पढ़ने आ रही थी तब उसने देखा कि गांधी उद्यान में लगा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) का ऊपरी हिस्सा किन्हीं कारणों से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा कॉलेज से घर जाते समय भी वह क्षतिग्रस्त ही है। दिव्यांशी के मन में पूरे दिन उथल-पुथल चलती रही, वह यह सोचने लगी कि राष्ट्रीय ध्वज को कैसे ठीक कराया जाए? अगले दिन मंगलवार दिनांक 1 सितंबर को छात्रा बरेली कॉलेज स्थित 21वीं वाहिनी एनसीसी के कार्यालय में आकर कमान अधिकारी कर्नल होशियार सिंह से मिली और उन्हें सारा वाक्या बताते हुए कहा कि सर कैसे भी इसे ठीक करा दीजिए। कमान अधिकारी कर्नल होशियार सिंह ने तत्काल नगर निगम के अधिकारियों से बात कर राष्ट्रीय ध्वज को शीघ्र ठीक कराने को कहा, वहां से आश्वासन मिला कि इसे अतिशीघ्र ठीक करा दिया जाएगा।
राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए छात्रा दिव्यांशी चौधरी की पहल एवं लगन हेतु कमान अधिकारी ने दिव्यांशी को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। दिव्यांशी ने कमान अधिकारी के सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए उनका आभार प्रकट किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिटौरा पुलिया के पास हार्डवेयर और परचूनी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Wed Sep 2 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, कस्बा फतेहगंज पश्चिम के लोधी नगर चौराहे से शाही जाने वाली सड़क पर भिटौरा पुलिया के पास स्थित एक हार्डवेयर और परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement