बरेली: रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म बनाई वीडियो,अब महिला को कर रहा है ब्लैकमेल

रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म बनाई वीडियो,अब महिला को कर रहा है ब्लैकमेल

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : पति के घर पर न होने पर रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह माह से महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इज्जतनगर पुलिस ने महिला की
शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति बाहर नौकरी करते हैं। उनका दूर का रिश्तेदार उनके घर पर आता है। करीब छह माह पहले आरोपी ने उसके बच्चे के सिर पर तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।
उसने वीडियो भी बना लिया। तब से आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन दुष्कर्म करता है। करीब 15 पहले भी रिजवान घर पर आया और छेड़छाड करने लगा। मना करने पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में भगवा बाइक रैली निकालकर किया महा आरती का आयोजन

Sat Apr 22 , 2023
भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में भगवा बाइक रैली निकालकर किया महा आरती का आयोजन दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज दिनांक 22 अप्रैल 2023 को परशुराम सेना बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव […]

You May Like

advertisement