बरेली: राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : डा. अरुण कुमार

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : डा. अरुण कुमार

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान बरेली शाखा के तत्वावधान में शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम रोटरी भवन में सोमवार को हुआ।जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए 30 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. अरुण कुमार, विशिष्ट अतिथि डा. महेन्द्र सिंह बासु, डा. हरि शंकर गंगवार, विशिष्ट अतिथि मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, चैयरमेन देवेन्द्र सुहाग और शाखा अध्यक्ष सी एस अंकित अग्रवाल ने सम्मानित किया।
जिसमें प्रधानाचार्य डॉ. धीरेन्द्र शर्मा,ओपी सिंह,प्रियांशी कपूर, ललित जोशी ,निहाल सिंह,जतिन अरोरा,सचिन ,सार्थक ,कविता पुरी,सुशील मिश्रा,मयंक अरोरा ओमवीर सिंह ,संजय गोपाल दत्त पांडे गीता आदि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया ।
मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने शिक्षकों सम्मान कर प्रशंसनीय कार्य किया है उनको उनके लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में शिक्षक आज ज्यादा सक्षम हैं।
शाखा के अध्यक्ष सी. एस. अंकित अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। हैं।मंच का संचालन सीएस शरद टंडन ने किया।कार्यक्रम में सी.एस मोहित भाटिया , सी.एस. नेहा अरोरा गुलाटी , सी.एस. सागर अग्रवाल , सी.एस. मो. खिज़र अली खान , पूर्व अध्यक्ष सीएस निधि अग्रवाल, सी.एस. मोहम्मद वसीम खान, सी.एस. ऋतुराज रस्तोगी, सी.एस. प्रिया अग्रवाल वरिष्ट सदस्य सी.एस अजय खंडेलवाल, सी.एस. सीमा सिंह, सी.एस. काव्या सिंघल, सी.एस क्षितिज टण्डन, सी.एस अंकित, सी.एस देवांग खंडेलवाल, सी.एस शिवम ग्रोवर, सी.एस मानसी अग्रवाल, सी.एस निकिता टंडन ,सी.एस निमित्त अग्रवाल ,कोमल अग्रवाल, शिखर रस्तोगी, रवि कुमार, अमीषा गोयल, प्रियां आदि मौजूद रहे।अंत में धन्यवाद प्रस्ताव सचिव सी.एस. फैज़ा आमिर ने व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली: कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इज्जत नगर में तीन दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम हुआ घोषित

Tue Sep 12 , 2023
कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इज्जत नगर में तीन दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम हुआ घोषित दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : दिनांक 09 से 11 सितम्बर 2023 तक चल रही तीन दिवसीय 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे आज दिनांक 11.09.2023 को कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, […]

You May Like

advertisement