बरेली: सपाइयों ने कांवरियों का स्वागत व खाद्य सामग्री का किया वितरण

सपाइयों ने कांवरियों का स्वागत व खाद्य सामग्री का किया वितरण

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : बरेली समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में कांवरियों का हार्दिक स्वागत व कुछ खाद्य सामग्री का वितरण किया।
अनिल पटेल नेताजी जिला अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग बरेली ने कांवरियों के बीच फलों का वितरण कर कांवरियों की सेवा की। कहा कि सावन महीने में कांवरियों की सेवा का अपना एक विशेष महत्व है। यह सौभाग्य बहुत कम शहर वासियों को मिलता है। इस मामले में हम सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें हर सावन में शिव भक्तों की सेवा करने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि शिव ही संसार के स्वामी हैं। श्रावण मास शिव का प्रिय मास है। ऐसे में उनके भक्त कांवड़ियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस दौरान जिले के जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खान सुल्तानी व शिव प्रताप यादव, रविंदर यादव, अकरम, बृजेश श्रीवास्तव, तनवीर उल इस्लाम उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली : विश्व बन्धुत्व दिवस के साथ-साथ मनाया गया रक्षा बन्धन का पावन पर्व

Mon Aug 28 , 2023
विश्व बन्धुत्व दिवस के साथ-साथ मनाया गया रक्षा बन्धन का पावन पर्व दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आज ब्रह्माकुमारी संस्था के चौपला सेन्टर पर संस्था की मुख्य प्रशासक रही आदरणीय राजयोगिनी प्रकाशमणी दादी जी के 16 वी पुण्य तिथि पर उनके गुणों को याद कर पुष्पों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी […]

You May Like

Breaking News

advertisement