आजम खां के रिश्तेदार के बारातघर समेत सूफी-टोला के दोनों बारातघरों पर चला BDA का बुलडोजर, महिलाओं ने शुरू की चीख-पुकार, SP सिटी के मौजूदगी मे हुई कार्यवाही

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 26 सितंबर के बवाल के बाद प्रशासन की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखने लगी है। मंगलवार सुबह सूफीटोला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में बीडीए की टीम ने सपा नेता आज़म खान के करीबी व रिश्तेदार सरफराज़ वली खान के दो बारातघरों — एवान-ए-फरहत और गुड मैरिज हॉल पर बुलडोज़र चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।
महिलाओं की बिलख-बिलख कर गुहार, बुलडोज़र ने नहीं रोकी रफ्तार
जैसे ही पहला बुलडोज़र एवान-ए-फरहत के बाहर पहुंचा, वहां रहने वाली महिलाएं रोने लगीं और रहम की भीख मांगने लगीं। कई ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। गुड मैरिज हॉल की पहली मंजिल पर रहने वाली आरफ़ा खान बोलीं कि हम 20 साल से यहां रह रहे हैं, अचानक नोटिस दे दिया गया। तीन दिन से ठीक से खाना भी नहीं खाया। अगर इमारत गिरी तो हम कहां जाएंगे। लेकिन टीम ने हॉल खाली कराया और कार्रवाई रोकने के सारे प्रयास नाकाम हो गए। ठीक 10 बजे पहली जेसीबी लगाई गई और कुछ ही मिनटों में एवान-ए-फरहत का हिस्सा ढहने लगा।
15 साल पुराने आदेश पर आखिरकार कार्रवाई
दोनों बारातघरों को 12 अक्टूबर 2011 में ही अवैध करार देकर ध्वस्तीकरण आदेश जारी किया गया था, लेकिन कार्रवाई फाइलों में दबी रही। 26 सितंबर के बवाल में नाम उछलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में खलबली मच गई। बवाल की जांच में आरोप लगे कि कई रसूखदार लोगों ने भीड़ जुटाने, गाड़ियों व खाने-पीने की सुविधा देने में भूमिका निभाई। उसी दौरान सरफराज़ वली और राशिद खान के इन बारातघरों के दस्तावेज दोबारा खंगाले गए और पुराने आदेशों को लागू करने का फैसला लिया गया।
सुबह 9 बजे से दबाव, दोपहर बाद शुरू हुई जोरदार कार्रवाई
सुबह 9 बजे से बीडीए टीम मौके पर थी, लेकिन पुलिस फोर्स का इंतजार होने के चलते कार्रवाई दोपहर तक अटकी रही। फोर्स मिलते ही टीम सक्रिय हुई और भारी सुरक्षा के बीच दोनों अवैध निर्माणों पर जोरदार ध्वस्तीकरण शुरू किया गया। अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह चौहान ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ टीम मौके पर है।“ये इमारतें बिना मानचित्र स्वीकृति के खड़ी की गई थीं। नोटिस और आदेश दोनों समय पर दिए गए थे। आज कार्रवाई पूरी की जा रही है।”अभी और भी अवैध निर्माणों पर टिकी है बीडीए की निगाह
बंडिया, विधौलिया, तिलियापुर और किला क्षेत्रों में कई अवैध बारातघर, मार्केट व अन्य निर्माण जांच के दायरे में हैं। कई पर पहले से ही कार्रवाई चल रही है। प्रशासन की इस सख्ती ने पुराने शहर में कारोबारी और कॉलोनाइज़र वर्ग में खौफ का माहौल बना दिया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली–लखनऊ हाईवे पर बक्से में मिला मासूम का शव, इलाके में दहशत तांत्रिक क्रिया की आशंका पर भी शुरू होगी जांच

Wed Dec 3 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मंगलवार सुबह दिल्ली–लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नकटिया नदी के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में रखा एक संदिग्ध बक्सा राहगीरों को नजर आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बक्सा खोला तो अंदर करीब आठ साल के एक मासूम का […]

You May Like

advertisement