![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221013-WA0047-1024x578.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221013-WA0002-1024x578.jpg)
जांच करते बीडीओ सिकन्दर
अररिया
डीएम के निर्देश पर जोकीहाट प्रखंड विकास पदाधिकारी मो सिकंदर ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के चकई पंचायत के चकई गांव में विभिन्न योजनाओं का जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने जिस इलाकों में सरकारी वाहन नहीं पहुंच सका, वहां पर पैदल भ्रमण कर जांच-पड़ताल की।जानकारी के मुताबिक बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा के तहत बनाये गये सड़क, जन वितरण प्रणाली विक्रेता के भंडार घर आदि योजनाओं का जांच की व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के चकई पंचायत में विकास योजनाओं की जांच पड़ताल की गई है। जांच के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास को जल्द पूरा करने का निर्देश भी दिया है। नल जल योजना की स्थिति से अवगत हुए स्थानीय मुखिया को विकास कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। कई योजना में लापरवाही मिली जिसे सुधार करने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए।