बेस्ट एथलेटिक्स कोच ‘विजय’ का गुरुकुल से है गहरा नाता

आचार्य की एक सीख ने बदला जीवन।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 सितम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा ‘बेस्ट एथलेक्टिस कोच’ पुरस्कार से सम्मानित हुए विजय कुमार मलिक का गुरुकुल कुरुक्षेत्र से गहरा नाता रहा है और खेलों में उन्हें लाने का श्रेय भी गुरुकुल कुरुक्षेत्र के तत्कालीन प्राचार्य और वर्तमान में गुजरात एवं महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत को जाता है। दरअसल, गुरुकुल कुरुक्षेत्र में छात्रावास में रहने के दौरान आचार्य देवव्रत ने विजय कुमार के अन्दर छिपी खेल प्रतिभा को पहचाना और उसे एथलेटिक्स में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं विजय की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए जो आवश्यक थीं, वे सभी सुविधाएं भी आचार्यश्री ने उपलब्ध करवाई जिसका परिणाम आज सभी के समक्ष है। यह शब्द बेस्ट कोच के पुरस्कार से नवाजे गये विजय कुमार ने दूरभाष पर गुरुकुल प्रतिनिधि से कहे। विजय कुमार ने कहा कि आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से ही उन्होंने गुरुकुल कैम्पस में एथलेटिक्स की ‘ए,बी,सी’ सीखी। आचार्यश्री के ध्येय वाक्य ‘नीयत साफ-मंजिल आसान और कठिन परिश्रम’ को जीवन में आत्मसात किया और देखते ही देखते उनका जीवन पूरी तरह बदल गया। विजय ने बताया कि गुरुकुल में अध्ययन के दौरान वे प्रातः 03 बजे ही उठकर प्रैक्टिस करते थे।
बता दें कि विजय कुमार वर्ष 2009 से 2011 तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र के विद्यार्थी रहे। इस बीच उन्होंने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में जिला और राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कार जीते। आचार्य देवव्रत ने उनकी अद्भुत खेल प्रतिभा को पहचाना और गुरुकुल में ही उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जिसकी बदौलत एथलेटिक्स में वे आगे बढ़े और आज इस मुकाम पर पहुंचे। एथलेक्टिस में विजय कुमार के नाम कई उपलब्धियां है। चीन में हुए एशियाई खेलों में पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चक फेंकने में गोल्ड मेडलिस्ट प्रणव सूरमा को विजय ने ही प्रशिक्षण दिया जिसके लिए पंचकूला में हुए एक समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें 30 लाख रुपये का चैक भेंट कर सम्मानित किया। बहरहाल, अपने पुराने छात्र को इस मुकाम पर देखकर गुरुकुल परिवार में भी खुशी का माहौल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रणदीप सुरजेवाला ने किया पीपली व थानेसर की अनाज मंडी का दौरा

Sun Sep 28 , 2025
सुरजेवाला ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर बोला हमला, बोले – हरियाणा के किसानों पर भाजपा का ‘नायब धोखा! नवरात्रि में भी MSP का झांसा, बाढ़ मुआवजा बाकी, खाद की कालाबाजारी। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 सितंबर : हरियाणा के किसान नवरात्रि के पावन पर्व में भी […]

You May Like

advertisement