भारतीय जनता पार्टी थानेसर मंडल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

भारतीय जनता पार्टी थानेसर मंडल की कार्यकारिणी बैठक आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 20 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी थानेसर मंडल की कार्यकारिणी बैठक होटल पर्ल मार्क में रविवार दिनांक 9 फरवरी शाम 4 बजे हुई ढ्ढ इस बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा के नेतृत्व में हुई , मंच का संचालन थानेसर मंडल के महामंत्री विवेक रावत ने किया बैठक की शुरुआत में मुख्य रूप से पहुंचे थानेसर के लोकप्रिय विधायक सुभाष सुधा ,जिला के अध्यक्ष रवि बतान, प्रदेश में युवा मोर्चा के अध्यक्ष थानेसर मंडल के पालक राहुल राणा, जिले में महामंत्री सुशील राणा व थानेसर मंडल के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया वे द्वीप प्रज्वलित किया।
थानेसर मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक सुभाष सुधा, जिला के अध्यक्ष रवि बतान, प्रदेश में युवा मोर्चा के अध्यक्ष थानेसर मंडल के पालक राहुल राणा, जिले में महामंत्री सुशील राणा व थानेसर मंडल के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। बैठक में मंडल के अध्यक्ष हरीश अरोड़ा ने थानेसर मंडल भाजपा की कार्यकारिणी टीम द्वारा किए गए कार्यक्रमों व कार्यों आगामी गतिविधियों के बारे विस्तृत रूप से जानकारियां दी। बैठक की विभिन्न स्तर लेते हुए जिले में महामंत्री सुशील राणा ने भाजपा पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब तक की विभिन्न योजनाएं के तहत किए गए सफल पूर्वक कार्य की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
जिला अध्यक्ष रवि बतान ने मंडल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष डोर टू डोर जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचार प्रसार करने व भाजपा सदस्यता अभियान चलाने बारे बूथ पालकों व बूथ प्रमुख से कहा की इस अभियान में भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारियों का साथ रहेगा। प्रदेश में युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल राणा ने बूथ के पालक व प्रमुख से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारियां ली। विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर मंडल की बैठक के आयोजन के लिए थानेसर मंडल की पूरी टीम को बधाई दी इस दौरान विधायक सुभाष सुधा ने भाजपा सरकार की अनगणित किए गए कार्यों की उपलब्धियां गिनाई और बताया की सभी योजनाओं पर सफल पूर्वक कार्य किया जा रहा है।
बैठक में जिला के उपाध्यक्ष रोशन बेदी, अनु मल्याण जिले में सचिव रेनू खूगर, रीना कल्याण, मंडल के महामंत्री विवेक रावत ,मंडल में उपाध्यक्ष वेद प्रजापत संजीव भारद्वाज अंजू मदान मंडल के सचिव रमेश शर्मा राजकुमार बाजवा, मंडल के मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रमुख अनिल धीमान, सह सोशल मीडिया प्रभारी करन ओहरि, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक पवन आश्री, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सत्येंद्र गोड, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा कुरुक्षेत्र के स्वामी कृष्ण कांत व थानेसर मंडल के सभी वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा बलेश्वर गिरि की धूलरोठ रस्म (तईया) में शामिल हुए संत महापुरुष

Mon Feb 20 , 2023
बाबा बलेश्वर गिरि की धूलरोठ रस्म (तईया) में शामिल हुए संत महापुरुष। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 बाबा बलेश्वरी गिरि हमेशा समाज सेवा के कार्य में अग्रणी रहे : जगन्नाथ पुरी। कुरुक्षेत्र, 20 फरवरी : अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement