कलेक्ट्रेट के रिक्शा स्टैंड पर भारतीय किसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसान संगठन व भाकपा पार्टी के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट क्षेत्र रिक्शा स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया गया
अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया। किसान सभा, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता कार्यकर्तागण के साथ ही किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने कहा कि मंडल, जिला और ब्लॉक मुख्यालयों पर आज धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य, किसान पेंशन के रूप में दस हजार रुपए, सूखा व बाढ़ का मुआवजा समेत तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलन ह