कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान की छात्रा भूवी शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंचवर्षीय विधि संस्थान की छात्रा भूवी शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 14 अक्टूबर : जिला स्तरीय युवा उत्सव 2022 प्रतियोगिता के तहत नेहरू युवा केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की पंचवर्षीय विधि संस्थान की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा भूवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग द्वारा 11 से 12 अक्टूबर के बीच आयोजित ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2022-23 में स्वरचित कविता प्रतियोगिता में भी भूवी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए संस्थान के निदेशक प्रो. राजपाल शर्मा ने छात्रा भूवी शर्मा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधि संस्थान की सांस्कृतिक कमेटी की संयोजिका डॉ. पूनम शर्मा व सह-संयोजिका मनजिंदर गुलियानी ने भूवी शर्मा को बधाई दी एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ ग्रामीण ने लगाया प्रधान पति पर गंभीर आरोप

Fri Oct 14 , 2022
आजमगढ़ ग्रामीण ने लगाया प्रधान पति पर गंभीर आरोप आजमगढ़ जनपद के थाना निजामाबाद ग्राम डिहवा बारी निवासी शिव कुमार ने बताया कि प्रधान पति द्वारा शौचालय की साफ सफाई का वीडियो हमने बना लिया था जिसके कारण प्रधान पति और उनके भाई ने फोन करके रात में मुझे बुलाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement