बिहार: छह साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी इसराफिल गिरफ्तार

छह साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी इसराफिल गिरफ्तार अररिया फारबिसगंज थाना पुलिस ने 6 साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी मो.इसराफिल को गिरफ्तार किया।पुलिस ने फारबिसगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 355/17 में की है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी उस समय की जब वह सैफगंज में मेला घूमने के लिए गया था। परवाहा कैंप प्रभारी विश्व मोहन पासवान और सब इंस्पेक्टर मदन गोपाल ने सूचना पर मेला घूमने के क्रम में दुष्कर्म के आरोपित मो. इसराफिल को गिरफ्तार किया।आरोपी मो. इसराफिल रामपुर दक्षिण धत्ता टोला वार्ड संख्या 12 का रहने वाला है और उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था।इस बात की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वारंटी सहित 13 गिरफ्तार

Fri Aug 25 , 2023
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में वारंटी सहित 13 गिरफ्तार अररिया फारबिसगंज के मटियारी में एक दिन पहले शराब की जमाखोरी की सूचना पर पहुंची फारबिसगंज एसएसपीओ समेत पुलिस टीम पर किए गए हमले के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस पर हमला करने के आरोप में […]

You May Like

Breaking News

advertisement