बिहार: भाजयुमो की हुई बैठक

भाजयुमो की हुई बैठक

अररिया
देश में विकराल रूप से हो रहे जनसंख्या वृद्वि एवं जनसांख्यकीय असंतुलन से उत्पन्न हो रहे सामाजिक आर्थिक और पर्यावरणीय संकट को रोकने हेतु देश मे एक कठोर और प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना देश की प्रथम आवश्यकता है।उक्त बातें जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने 27नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली की तैयारी की समीक्षा को लेकर जिला अध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित फ़ारबिसगंज में जिला कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। राष्ट्रीय महासचिव श्री मुरारी ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर 27नवंबर की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें बिहार सहित देश भर लाखो लोग भाग लेंगे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया अररिया जिला से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गाँव कस्बों में सघन जनसंपर्क चलाकर लोगों को दिल्ली रैली का आमंत्रण देकर लोगों से भाग लेने का अपील करें।वही बैठक मौजूद फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने असंतुलित हो रही जनसंख्या आज अनेकों गम्भीर समस्या उत्पन्न हो चुकी इसके विस्फोटक स्वरूप को रोकना नितांत आवश्यक है। जाती धर्म से ऊपर उठकर इसको लागू करने मेंअगर आवश्यक हो तो संविधान में उपयुक्त संशोधन किया जाए।फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुबोध मोहन ठाकुर एवं महिला विंग की प्रदेश संरक्षक वीणा देवी ने कहा कि एक कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किये बिना स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत साक्षर भारत, सशक्त,समृद्ध सुरक्षित और स्वावलम्बी भारत के साथ साथ भ्र्ष्टाचार ओर अपराध मुक्त भारत का निर्माण मुश्किल ही नही नामुमकिन है। इस मौके पर महिला विंग की संरक्षक वीणा देवी, जिला संरक्षक सुनील मिश्रा,प्रदेश प्रचार सह प्रमुख कुणाल प्रियदर्शी,जिला महासचिव सत्यवान मालाकार, जिला संयोजक राजन तिवारी , सह संयोजक योगेश मंडल जिला उपाध्यक्ष कमलेश साह, बुलबुल यादव, प्रदीप कुमार कर्ण, प्रशांत कुमार मेहता, विभास कुमार झा, राजेश कुमार सिंह, अंजनी सिंह ,उज्ज्वल मेहता, शेखर कुमार यादव सहित फाउंडेशन के अनेकों सदस्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: पिता बच्चे को सभ्य व संस्कारी बनाने में अहम भूमिका निभाता है : डा. सी. बी. सिंह

Tue Nov 8 , 2022
पिता बच्चे को सभ्य व संस्कारी बनाने में अहम भूमिका निभाता है : डा. सी. बी. सिंह हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कृषि वैज्ञानिक ने संस्कार कार्यक्रम में बताई अभिभावकों की भूमिका। कुरुक्षेत्र, 8 नवम्बर : कहते है कि दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता […]

You May Like

Breaking News

advertisement