बिहार हिसार: भूले से भी माता-पिता का दिल नहीं दुखाना चाहिए : मोनू भाई

भूले से भी माता-पिता का दिल नहीं दुखाना चाहिए : मोनू भाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

स्व: सेठ तेलूराम डालमिया की प्रतिमा का अनावरण।

हिसार : भूले से भी माता-पिता का दिल कभी भी नहीं दुखाना चाहिए वो बहुत भाग्यशाली इंसान होता जिसे माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है क्योंकि माता पिता कि सेवा करना भगवान की सेवा करने के बराबर होता है इस से भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं, उक्त वक्तव्य श्री पंचमुखी बालाजी धाम के परम् श्रधेय मोनू भाई ने निकटवर्ती गांव चौधरीवास मे स्थित एस टी आर इंक्लेव मे श्री कृष्ण सुदामा गोधाम गौशाला चौधरीवास के प्रधान सजंय डालमिया, गोपाल डालमिया के पिता स्व: सेठ तेलूराम डालमिया की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर गांववासियों के बीच व्यक्त किए। इसके अलावा श्रधेय मोनू भाईजी ,पुष्पा डालमिया व सरपंच अशोक कुमार ने गांववासियों के लिए भव्य पार्क का उद्घाटन भी किया गया
प्रतिमा के अनावरण से पूर्व विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन-यज्ञ किया गया।
इस के अलावा परम् श्रधेय मोनू भाईजी ने फ़रमाया कि माता पिता की इच्छा का सम्मान करना चाहिए, हम कितने भी व्यस्त हो फिर भी दिनचर्या में उनके साथ बातचीत अवश्य करनी चाहिए।
उनके प्रति सदैव सम्मान रखें।क्योंकि माता पिता हमारे पालन पोषण में कोई कमी नहीं रखते।इसलिए इनकी सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। माता और पिता मे ही भगवान को महसूस करना चाहिए। इसके अलावा विद्वान ब्राह्मणों ने भी माता-पिता की सेवा का फल बताया।
इस अवसर पर सजंय डालमिया, गोपाल डालमिया, गांव के सरपंच अशोक कुमार के अलावा गांववासी व श्री कृष्ण सुदामा गोधाम गौशाला चौधरीवास के सदस्य उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ

Mon Sep 11 , 2023
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਸਵੀਪ ਪੋ੍ਰਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਏ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 11 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਅਤੇ ਰਾਜ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਅਨੁਸਾਰ ਜ੍ਹਿਲੇ ਭਰ ਵਿੱਚ 100 ਫੀਸਦੀ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਰਨ ਜ੍ਹਿਲਾ […]

You May Like

advertisement