बिहार: शंकर प्रसाद साह बने कार्यकारी अध्यक्ष

शंकर प्रसाद साह बने कार्यकारी अध्यक्ष

अररिया
शंकर प्रसाद साह अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय “कार्यकारिणी अध्यक्ष” अखिल भारतीय साहू वैश महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू जी ने बिहार के फारबिसगंज पटेल चौक निवासी शंकर प्रसाद साह को अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। साथ ही उन्हें बिहार झारखंड एवं पश्चिम बंगाल प्रदेश का प्रभारी भी नियुक्त किया है । मार्च 2022 में अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली का चुनाव सत्र वर्ष 2022 /26 के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल में संपन्न हुआ था। जिसमे चुनाव परिणाम के फलस्वरुप शंकर प्रसाद शाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चयनित किए गए थे। संगठन के प्रति समर्पण एवं उनके उत्कृष्ट कार्यो से प्रभावित होकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के महासचिव दिनेश देवीलाल साहू , कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू, युवा अध्यक्ष भारत साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू के विशेष अनुशंसा के आलोक में श्री साह को पदोन्नति कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री शंकर प्रसाद साह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर साहू परिवार में हर्ष का माहौल है एवं वरिष्ठ साहू वैश्य जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश साहू ,महासचिव दिनेश देवीलाल साहू , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भारत साहू जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री शंकर प्रसाद शाह को ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है ।बधाइयां देने वालों में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम देवी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संजीव कुमार मुन्ना, लक्ष्मण साहू , प्रदेश सचिव अरुण निराला ,युवा उपाध्यक्ष उपेंद्र शाह , जिला युवा अध्यक्ष कृष्णा शाह ,ओबीसी के राष्ट्रीय युवा महासचिव इंजीनियर सावन सागर, प्रखंड अध्यक्ष नीरज शाह, नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष नीरज साहू, जयप्रकाश शाह ,सुशांत कुमार, सच्चिदानंद शाह ,श्रीमती मीरा प्रकाश शीतल साहू कंचनमाला प्रीति कुमारी ,डॉक्टर स्वाति एडवोकेट ,ज्योति गुप्ता, सतीश साह के अलावा साहू वैश्य समाज के दर्जनों वरिष्ठ जनों ने शंकर प्रसाद शाह को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा है की उनके पदोन्नति होने पर संगठन को रचनात्मक दिशा मिलेगा एवं साहू समाज की आवाज दूर तक गूंजेगी एवं समाज को नई दिशा मिलेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं शिक्षा विभाग

Fri Sep 1 , 2023
समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं शिक्षा विभाग आदेश वापस नहीं हुआ तो होगा निर्णायक आन्दोलन – संघ त्योहारों में विद्यालय खोलने के आदेश से एमडीएम योजना में बड़ी गड़बड़ी की संभावनाअररियाशिक्षा विभाग द्वारा त्योहारों की छुट्टी में कटौती को लेकर शिक्षक खासे नाराज है। शिक्षक संघ […]

You May Like

Breaking News

advertisement