बिहार:जदयू ने दिया जिला मुख्यालय में धरना

जदयू ने दिया जिला मुख्यालय में धरना
अररिया

जिला जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में गुरुवार को आरक्षण विरोधी भाजपा के पोल खोल अभियान के तहत अररिया जिला समाहरणालय धरना स्थल पर अररिया जिला जनता दल यू के अध्यक्ष आशीष पटेल के अध्यक्षता में विशाल धरना आयोजित हुआ।
धरना स्थल पर पटना से नियुक्त प्रदेश धरना प्रभारी जनता दल यू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद मुख्य रूप से धरना कार्यक्रम में शामिल हुए।
जिला स्तरीय धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी साजिश कर अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को समाप्त कर आना चाहती है। आरक्षण पर भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र आज समाज में प्रदर्शित हो रहा है।
श्री निषाद ने बताया कि 2006 और 2007 में विशेष कानून बनाकर और विशेष कानून पर सुप्रीम कोर्ट के मुहर लगने के बाद बिहार में पंचायती राज चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को 20% का आरक्षण प्रदान किया था। उस आरक्षण के तहत बिहार में चार बार पंचायतों का चुनाव संपन्न हो चुका और नगर निकायों का तीन बार चुनाव संपन्न हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्यायिक सेवाओं में भी अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को आरक्षण प्रदान कर न्याय की कुर्सी पर बैठाने का काम किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अति पिछड़ा वर्ग के महानायक के रूप में आज स्थापित है। आगे जब कभी चुनाव होगा अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण प्रदान कर नगर निकायों का चुनाव कराया जाएगा।
जिला अध्यक्ष आशीष पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार के अति पिछड़ा वर्ग के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है।भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा वर्ग को छल करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अति पिछड़ा वर्ग के साथ छल होने नहीं दे सकते हैं।
जदयू के प्रदेश महासचिव शगुफ्ता अजीम शामिल धरना को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को अति पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आगे आना चाहिए।
प्रदेश महासचिव भगवान चौधरी सभा में शामिल होकर आरक्षण बचाने के लिए जनता दल यू परिवार को आगे आने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष पदम पराग वेणु जी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण विरोध का चेहरा लिए 2024 के चुनाव में कैसे वोट मांगेगी , भाजपा को वोट मांगने का नैतिक अधिकार भाजपा नहीं है।
धरना का मंच संचालन करते हुए सीताराम मंडल ने कहा कि आरक्षण के लिए अति पिछड़ा समाज जी जान लगा देगा हर हाल में आरक्षण को बरकरार रखने के लिए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर के भाजपा का विरोध करते रहेंगे।
धरना पर उपस्थित विधायक अचमित ऋषि देव ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आरक्षण के नाम पर देश के पिछड़े वर्ग के लोगों को ठगने का काम करती है और भाजपा के ढोंग के खिलाफ पूरे बिहार में जदयू कार्यकर्ता आगे आ रहे हैं।
धरना में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष नौशाद आलम नगर अध्यक्ष राम जी सिंह जिला प्रवक्ता सुनील चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह जिला परिषद सदस्य सत नारायण यादव जी रेशम लाल पासवान नवीन श्रीवास्तव उपेंद्र मंडल राजू मंडल नटवर ठाकुर गुड्डू अली मेराज आलम मोहम्मद सोनू संजय राय आदिल मुख्तार मेराज हसन आदर्श गोयल रुस्तम खान डॉ एम आलम विजय सिंह चौहान जवाहर सिंह महेंद्र सिंह चौहान सरवर आलम प्रकाश मंडल अर्जुन मंडल रोशन कुमार सिंह नरेश राय जागेश्वर शर्मा विनोद कुमार पोद्दार विपिन चौरसिया अभिनेता उमेश पासवान आनंद सिंह नरेंद्र मंडल इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या

Tue Oct 18 , 2022
छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की कर दी हत्या दो लोगों का चल रहा है ईलाजअररियाजोकीहाट थाना के सिमरिया पंचायत अंतर्गत बाघमारा गांव वार्ड संख्या दो में गुरुवार को आपसी रंजिश व छेड़खानी के विवाद को लेकर मो इरशाद पिता जमील पर लोहे के रड से सर पर हमला […]

You May Like

advertisement